16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सडक़ निर्माण में घटिया सामग्री को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

– शिकायत पर पीडब्ल्यूडी ने कार्य रुकवाया कोडपुरा की पुलिया से जसवंतपुरा की सडक़ निर्माण का मामला dholpur, सैंपऊ. सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से निर्माणाधीन सडक़ में घटिया सामग्री के आरोप को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया है। ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और निर्माण कार्य में तय मापक नहीं अपनाने का आरोप […]

2 min read
Google source verification
सडक़ निर्माण में घटिया सामग्री को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन Villagers protested against the poor quality of material used in road construction

- शिकायत पर पीडब्ल्यूडी ने कार्य रुकवाया

कोडपुरा की पुलिया से जसवंतपुरा की सडक़ निर्माण का मामला

dholpur, सैंपऊ. सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से निर्माणाधीन सडक़ में घटिया सामग्री के आरोप को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया है। ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और निर्माण कार्य में तय मापक नहीं अपनाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। उधर, शिकायतों के बाद पीडब्ल्यूडी ने कार्य को रुकवा दिया है।

जानकारी के अनुसार कोडपुरा की पुलिया से जसवंतपुरा के लिए करीब डेढ़ किलोमीटर सडक़ मार्ग सार्वजनिक निर्माण विभाग ने स्वीकृत किया था। यहां संवेदक की ओर से कार्य शुरू किया गया है। आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ग्रामीणों ने कार्यस्थल पर विभागीय अधिकारी एवं संवेदक के खिलाफ प्रदर्शन कर नारे लगाए। आरोप है विभागीय अधिकारियों की मिली भगत के चलते ठेकेदार ने 40 एमएम की गिट्टी के ऊपर डस्ट की जगह लेपा के नाम पर मिट्टी डालकर खानापूर्ति की जा रही है। वही संबंधित श्रमिकों ने सडक़ पर उगी घास को साफ किए बिना सिंगल गिट्टी व मिट्टी डालकर खानापूर्ति की जारही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि संवदेक को मानकों के अनुरूप कार्य करने के लिए कहा तो उसने धमकाने की बात कही। वह इसी तरह कार्य करेगा, जहां शिकायत करनी है कर दो...। जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है।

पूर्ववर्ती सरकार में स्वीकृत कार्य, अभी तक नहीं हुए

बाड़ी विधानसभा में सार्वजनिक निर्माण विभाग के कई सडक़ निर्माण कार्य अभी भी अधूरे पड़े हैं। जानकारी के अनुसार सैंपऊ क्षेत्र में पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन विधायक गिर्राज सिंह की अनुशंसा कई सडक़ों की स्वीकृति मिली थी। इसमें कुछ शुरू हो गए थे। कांग्रेस की विदाई के बाद भाजपा सत्ता में आने पर कार्य की गति सुस्त हो गई। संवेदकों को भुगतान नहीं होने से निर्माण कार्य ठप हो गए। साथ ही कई कार्य अधूरे रह गए। अभी भी सैपऊ क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक सडक़ मार्ग अधूरे पड़े हुए हैं। उन्ही में से यह सडक़ निर्माण कार्य भी है। जिस पर ठेकेदार कार्य शुरू किया है।

- निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों की शिकायत आ रही है। इसलिए मैंने कार्य रुकवा दिया है। वह अपनी देखरेख में ही कार्य करवाएंगे। कार्य मानकों के अनुरूप ही होगा।

- अमित शर्मा सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी विभाग बाड़ी