धौलपुर

धौलपुर में आधे घंटे तक चला मौत का तांडव, सगे भाई बहन सहित 7 लोगों की मौत, 50 घायल

सैपऊ कस्बे में अंधड़ में जगदीश बघेल के मकान की दीवार गिर गई। इसमें दबने से उसकी पुत्री पूनम बघेल (7) की मौत हो गई...

2 min read
Apr 12, 2018
Thunderstorm

जयपुर/धोलपुर। धौलपुर में कल प्रकृति ने कहर बरपाया। शहर सहित जिले में बुधवार देर शाम 6 बजे आए अंधड़ ने कई जगह तबाही मचाई। आधे घंटे तक चले अंधड़ के दौरान विभिन्न हादसों में पांच बच्चों सहित सात जनों की मौत हो गई, 50 से अधिक लोग घायल हो गए।

बसई नबाव थाना क्षेत्र के गांव कासगंज गांव में मकान की पट्टी गिरने से सगे भाई बहन मतलाना (5) पुत्री लाखन सिंह व डेढ़ वर्षीय शाक्ति की मौत हो गई।

इसी तरह सैपऊ कस्बे में अंधड़ में जगदीश बघेल के मकान की दीवार गिर गई। इसमें दबने से उसकी पुत्री पूनम बघेल (7) की मौत हो गई। हादसे में दादी छोटू पत्नी रामखिलाड़ी बघेल घायल हो गई। वहीं, राजपुर गांव में मकान की दीवार गिरने से मनीषा (4)। गांव कुनकुटा में मकान ढहने से सुमन (35) पत्नी पप्पू शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। गांव मुगरवारा निवासी मुकेश (10) पुत्र लक्ष्मण कुशवाह की अंधड़ में मौत हो गई। गुड्डी पत्नी महेश परमार की मौत हो गई।

प्रदेश में यहां भी चला अंधड़ का तांडव
प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार शाम तेज अंधड़ के साथ ओलावृष्टि और बारिश हुई। अंधड़ और बिजली गिरने से अलग-अलग जगह 12 लोगों की मौत हो गई। भरतपुर, धौलपुर, कोटा और अलवर में करीब एक घंटे बारिश हुई। कोटा, उदयपुर , दौसा समेत कई जगह तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई। वहीं भीलवाड़ा के अधंड से कोदूकोटा में पेड़ गिर गया। पेड़ के नीचे दबने से होमा कीर दब गई। करौली के भंडारी के पुरा में बिजली गिरने से बरीदगी निवासी राहुल की मौत हो गई। उदयपुर ग्राम नाहरपुरा में बिजली गिरने से दुर्गाशंकर की मौत हो गई।

भरतपुर जिले में बुधवार शाम तेज अंधड़ व बरसात के साथ ओलावृष्टि से किसानों की गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। गांव रारह में झोपड़ी में रुकी महिला कमला (60) निवासी जावली की झोपड़ी गिरने से मौत हो गई। रूपवास में मकान की छत से पत्थर गिरने से युवक की मौत हो गई।

Published on:
12 Apr 2018 10:23 am