4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dholpur: त्योहार से पहले बड़ी छापेमारी, 1350 लीटर खाद्य तेल सीज

दीपावली के त्योहार से पहले खाद्य विभाग की टीम ने चुनावी शोरगुल के बीच बड़ी कार्रवाई करते हुए 1350 लीटर रिफाइंस मंूगफली तेल संदेह के आधार पर सीज किया और नमूना लेकर जांच के लिए लैब भिजवाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धौलपुर

•

image

Naresh Kumar Lawaniyan

•

Updated: 4 Nov 2026, 6:25 PM IST

Dholpur news

धौलपुर. कार्रवाई करती टीम।

धौलपुर. दीपावली के त्योहार से पहले खाद्य विभाग की टीम ने चुनावी शोरगुल के बीच बड़ी कार्रवाई करते हुए 1350 लीटर रिफाइंस मंूगफली तेल संदेह के आधार पर सीज किया और नमूना लेकर जांच के लिए लैब भिजवाया है। उधर, कार्रवाई के दौरान गोदाम पर स्टूल आदि नहीं होने पर टीम के निरीक्षक सीज के लिए तेल पीपे पर ही बैठ गए और कागजी कार्रवाई को अंजाम दिया। खाद्य विभाग की टीम के इन दिनों लगातार कार्रवाई करने से कारोबारियों में हडक़ंप मचा हुआ है। विशेषकर मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वाले अब ग्रामीण क्षेत्र और कुछ पुराने ठिकानों पर पहुंच गए हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.धर्मसिंह मीणा ने बताया कि इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा दल ने मंगलवार को धौलपुर एवं सैंपऊ क्षेत्र में दो स्थानों पर कार्रवाई करते हुए पांच खाद्य पदार्थों के नमूने लिए तथा संदेह के आधार पर 1350 लीटर रिफाइंड मूंगफली तेल सीज किया।खाद्य सुरक्षा दल ने काली माई रोड स्थित अशोक ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम का निरीक्षण कर मैदा, सूजी, रिफाइंड पामोलिन तेल एवं रिफाइंड मूंगफली तेल के नमूने लिए। इस दौरान बीकानेरी गोल्ड ब्रांड के रिफाइंड मूंगफली तेल के 15-15 लीटर के 90 पैकए कुल 1350 लीटर तेल को सीज किया गया। इसी प्रकार सैंपऊ के भरतपुर रोड स्थित श्री शेखावत किराना स्टोर का निरीक्षण कर गोयल ब्रांड के अमचूर पाउडर का नमूना लिया गया। टीम खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदम सिंह परमार, गौरव परिहार, रविंद्र मीणा एवं दीक्षा शामिल रहे। टीम की ओर से दीपावली के मद्देनजर बाजार, डेयरियों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों में लगातार निरीक्षण एवं नमूनीकरण किया जा रहा है।

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर निगरानी

सीएमएचओ डॉ.मीणा ने बताया कि खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों की पालना सुनिश्चित करने तथा आमजन से खाद्य सामग्री खरीदते समय उसकी गुणवत्ता एवं शुद्धता का विशेष ध्यान रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि लिए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। दीपावली तक विशेष अभियान जारी रहेगा तथा मिलावटखोरी कर आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। डॉ. मीणा ने कहा कि दीपावली त्योहार को देखते हुए जिले भर में स्वास्थ्य विभाग सतर्क है और जिले भर में इस तरह छापेमार कार्रवाई जारी रहेगी