4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dholpur: हाइवे की बिगड़ी हालात सुधारने में जुटा एनएचएआई, मरम्मत जोरों पर

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर इन दिनों एनएनएआई की ओर से सडक़ मरम्मत का कार्य चल रहा है। करीब डेढ़ माह से अधिक समय से हाइवे पर सडक़ सुधारने के लिए भारी मशीनों से कार्य हो रहा है। जहां पर सडक़ पूरी तरह से खराब है, उस हिस्से को हटा कर फिर नए सिरे से पेचवर्क हो रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धौलपुर

•

image

Naresh Kumar Lawaniyan

•

Updated: 4 Nov 2026, 6:44 PM IST

Dholpur news

धौलपुर. हाइवे के फ्लाइओवर के ऊपरी हिस्से पर पेचवर्क करते हुए।

धौलपुर. देश की राजधानी दिल्ली को आर्थिक राजधानी मुंबई से जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर इन दिनों एनएनएआई की ओर से सडक़ मरम्मत का कार्य चल रहा है। करीब डेढ़ माह से अधिक समय से हाइवे पर सडक़ सुधारने के लिए भारी मशीनों से कार्य हो रहा है। जहां पर सडक़ पूरी तरह से खराब है, उस हिस्से को हटा कर फिर नए सिरे से पेचवर्क हो रहा है। साथ ही कुछ स्थानों पर कुछ टुकड़े को ही हटाकर वापस नई सडक़ डाली जा रही है।

एनएच 44 की काफी समय से हालत खराब थी और हाइवे पर एमपी सीमा से प्रवेश करते ही वाहन हिचकौले खाना शुरू कर देते थे और यह सिलसिला यूपी बॉर्डर बरैठा तक बना था। हालांकि, हाइवे की सडक़ आगे भी इसी तरह दबने से वाहन चालक परेशान थे। खराब सडक़ की वजह से हाइसों की आशंका बनी हुई थी। उधर, हाइवे पर सदर थाने मनियां की तरफ और शहर की तरफ सर्विस लेन से बगल में पानी निकासी को लेकर नालों का भी निर्माण हो रहा है। कुछ हिस्सा बन भी चुका है। हाइवे की सडक़ की मरम्मत नवम्बर के द्वितीय सप्ताह तक होने की उम्मीद है।

नालों का निर्माण, जलभराव से लोग परेशान

शहर में हाइवे की सर्विस लेन के दोनों तरफ बारिश के दौरान जलभराव से वाहन चालक परेशान रहे हैं। हालांकि, वर्तमान में इससे में सुधार हुआ है। राजाखेड़ा बाइपास के पास आगे की तरफ जा रही सर्विस लेन पर सीसी रोड बनने से अब स्थानीय ट्रेफिक को सहुलियत मिली है। हालांकि, अभी कुछ स्थान पर सीसी निर्माण कार्य जारी है। वहीं, शहर के पास से नारायण ढाबा, सदर पुलिस थाने और आगे तोर गांव के आसपास भी जलभराव की स्थिति से बचने के लिए नाले का निर्माण हो रहा है। हालांकि, ट्रेक लेन स्थल पर अभी तक हालत खराब है। यहां पानी निकासी प्रबंधन अभी भी ठप पड़ा है।