3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dholpur: बीहड़ छोड़ चुके पूर्व दस्यु की पत्नी भी चुनावी मैदान में

कभी दस्यु सरगना दीनदयाल जिस पर पुलिस रेकॉर्ड में 10 हजार का इनामी था। लेकिन जेल की सजा काटने के बाद वह अब गांव में बस गए हैं। सोमवार को पंचायत समिति सदस्य की वार्ड संख्या 8 से पूर्व दस्यु की पत्नी ओमवती ने भी नामांकन प्रस्तुत किया।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धौलपुर

•

image

Naresh Kumar Lawaniyan

•

Updated: 3 Nov 2026, 7:09 PM IST

Dholpur news

बसेड़ी. पूर्व दस्यु दीना के साथ पत्नी ओमवती।

चंद्रप्रकाश कौशिक

धौलपुर जिले से भले आज की तारीख में दस्युओं का सफाया हो गया है लेकिन चंबल के बीहड, बंदूक और कभी बागी हुए पूर्व दस्यु अब समाज की मुख्य धारा का हिस्सा हैं। कभी चंबल की घटियों में हथियार लेकर कई कई दिन पुलिस से बचने के लिए घूमने वाले पूर्व दस्युओं में शामिल रहे गांव झील निवासी दीनदयाल उर्फ दीना करीब 15 साल की सजा काटने के बाद अब मुकदमों में बरी होकर सामान्य जीवन जी रहे हैं। वह करीब 21 माह पहले जेल की सलाखों से बाहर आए और अब गांव में सामान्य नागारिक बनकर रह रहे हैं। पंचायत चुनाव का बिगुल बजा तो वह भी आम नागरिक बतौर सीधे तो नहीं अब उनकी पत्नी ओमवती चुनावी मैदान में कूद पड़ी हैं। कभी दस्यु सरगना दीनदयाल जिस पर पुलिस रेकॉर्ड में 10 हजार का इनामी रहा था। लेकिन जेल की सजा काटने के बाद वह अब गांव में बस गए हैं। सोमवार को पंचायत समिति सदस्य की वार्ड संख्या 8 से पूर्व दस्यु की पत्नी ओमवती ने भी नामांकन प्रस्तुत किया।

बोले- अपराध की दुनिया से तौबा साहब...

पूर्व दस्यु से पत्रिका ने बात की तो उसने बताया कि करीब 2 साल होने जा रहे हैं, अब वह सामान्य नागरिक के तौर पर रह रहे हैं। अब अपराध की दुनिया से वह तौबा कर चुके हैं साहब...कुछ नहीं रखा है। सूचना मिलती थी पुलिस घेराबंदी कर रही है तो फिर बीहड़ में दिन-रात दौड़ शुरू होती थी, थकने के बाद भी चलना पड़ता था, रुके तो पकड़े जाने का डर था। ऐसी जिंदगी से परेशान हो चुका था, अब कोई डर नहीं है। पूर्व दस्यु के तीन बेटा, एक बेटी है। पत्नी के साथ अब वह समाज की सेवा करने की इच्छा जाहिर की। कहा कि वह पत्नी ओमवती को चुनाव जीता कर समाज सेवा करना चाहता हैं। नामांकन दाखिल करने पहुंची ओमवती ने कहा कि वह अपने पति के साथ मिलकर गांव की और समाज की सेवा करना चाहती हैं। पूर्व दस्यु पर किसी समय 14 मुकदमे दर्ज थे।

कभी बंदूक का खौफ, अब हाथ जोड़ आग्रह...

बीहड़ में कभी दस्युओं का खौफ था और हथियार के साथ इलाके में पहुंचने पर लोग घरों में दुबक जाते थे और गांव में डर का माहौल रहता था। पूर्व दस्यु ने कहा कि साहब...अपने बुरे कर्मों की सजा काट ली है, अब कोई मुकदमा नहीं है। समाज सेवा करने की इच्छा थी तो चुनाव लड़ रहे हैं। हार-जीत तो चलती रहती है। पत्नी के साथ पहुंचे पूर्व दस्यु की जानकारी होने पर कई लोग चुनाव को लेकर चर्चा करते नजर आए।

103 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन पत्र

बसेड़ी एसडीएम कार्यालय में पंचायती राज चुनाव 2026 चतुर्थ चरण के चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह है। ग्रामीण क्षेत्र में प्रचार प्रसार जोरों पर है। हालांकि, चौथे चरण के लिए प्रत्याशी 4 नवम्बर तक नामांकन पत्र जमा कराएंगे लेकिन उससे पहले ही प्रत्याशी और उनके समर्थक गांव-गांव में घूम रहे हैं। एसडीएम कार्यालय के बाहर पुरानी तहसील में मेले जैसा माहौल दिनभर रहा। प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ जुलूस में पहुंचे और नामांकन पत्र दाखिल किए। इस दौरान अधिकारी प्रियंका के समक्ष दूसरे दिन पंचायत समिति समिति वार्ड सदस्यों के 89 प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किए। दो दिन और प्रक्रिया रहेगी और संख्या बढऩे की संभावना है। सोमवार को प्रत्याशियों ने 103 नामांकन भरे, उसके बाद नामांकन की जांच के बाद आगामी 6 नवम्बर को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। पंचायत समिति चुनाव में सत्ताधारी दल भाजपा, कांग्रेस के अलावा तीसरे मोर्चे को लेकर बसपा ने भी एंट्री की है। इनके भी प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं। पंचायत समिति में 19 वार्ड सदस्य हैं तथा सामान्य महिला के लिए आरक्षित सीट है।