धौलपुर

Dholpur: केजीपी 3 चीता ने रीझौनी वनखंड में नील गाय के बछड़े का किया शिकार

जिले में एक सप्ताह से मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से केजीपी 3 चीता ने वनकर्मियों सहित कूनो नेशनल पार्क के एक्सपर्ट की टीम को छका रखा है। चीता ने रीक्षरा का जंगल छ़ोडने के बाद रीझौनी के जंगल में टेरेटरी बनाने के संकेत दिए हैं। केजीपी 3 चीता ने रीझौनी के जंगल में नील गाय के बछड़े का शिकार किया है।
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2026, 6:25 PM IST
Dholpur news
सरमथुरा. झाड़ियों में स्प्रे करते चीता

Dholpur, सरमथुरा. जिले में एक सप्ताह से मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से केजीपी 3 चीता ने वनकर्मियों सहित कूनो नेशनल पार्क के एक्सपर्ट की टीम को छका रखा है। चीता ने रीक्षरा का जंगल छ़ोडने के बाद रीझौनी के जंगल में टेरेटरी बनाने के संकेत दिए हैं। हालांकि केजीपी 3 चीता ने रीझौनी के जंगल में नील गाय के बछड़े का शिकार किया है। चीता की रीझौनी वनखंड के गुलालपुरा के समीप पथरीले जंगल में आराम और झाड़ियों पर स्प्रे कर गंध फैलाने की तस्वीर सामने आई है। तस्वीरों को देख वन्यजीव प्रेमी तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं।

वनपाल सदर नीलेन्द्रसिंह ने बताया कि रीझौनी वनखंड स्थित गुलालपुरा के जंगल में केजीपी 3 चीता का मूवमेंट बना हुआ है। चीता द्वारा जंगल में नील गाय के बछ़डे का शिकार किया गया है।वनपाल ने बताया कि केजीपी 3 चीता ने छह दिन में सिर्फ छह किमी का सफर और दूसरा शिकार किया है। हालांकि चीता द्वारा रीक्षरा के जंगल में गाय के बछ़डे का शिकार किया था। उन्होंने बताया कि वनविभाग और कूनो नेशनल पार्क के एक्सपर्ट की टीम चीता का पीछा कर निगरानी में लगी हुई है।

एक्सपर्ट बोले: जंगल में स्प्रे करना सेंट मार्किंग का हिस्सा

कूनो नेशनल पार्क के एक्सपर्ट केशव बंसल ने बताया कि चीता द्वारा जंगल में झाड़ियों या पेडों पर टॉयलेट का स्प्रे करना सेंट मार्किंग का हिस्सा है। दरअसल यह उसका एक बेहद महत्वपूर्ण प्राकृतिक व्यवहार है। उनका मानना है कि चीते अपने क्षेत्र या इलाके को सुरक्षित रखने के लिए झाड़ियों, पेड़ों पर तेज धार के साथ यूरिन स्प्रे करते हैं। इससे उनके इलाके की सीमाएं तय होती हैं। उनका कहना है कि इस स्प्रे की गंध बहुत तेज होती है, जो काफी समय तक टिकी रहती है। उन्होंने दूसरा पहलू बताते हुए कहा कि नर चीते अक्सर मादा चीतों को अपनी मौजूदगी का अहसास कराने और उनके साथ संपर्क साधने के लिए भी इस तरह का स्प्रे करते हैं, जो टेरेटरी के संकेत है।

रेंजर बोले: जंगल पहचानने में मिलती सहूलियत

वन्यजीव रेंजर देवेन्द्रसिंह चौहान ने बताया कि छठवें दिन चीता का रीझौनी वनखंड के गुलालपुरा के समीप जंगल में मूवमेंट बना हुआ है। रेंजर ने बताया कि जंगल में चीते अक्सर यूरिन स्प्रे कर ऊंचे पत्थरों, पेड़ों के तनों या बड़ी झाड़ियों को अपनी गंध छोड़ने के लिए चुनते हैं ताकि हवा के साथ उनकी गंध दूर तक फैल सके। जिससे बाद में जंगल को पहचानने में भी सहूलियत मिलती है।

Updated on:
12 Nov 2026, 6:25 PM IST
Published on: