धौलपुर

Dholpur: पंचायत चुनाव में कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती, गांवों में पार्टी की मजबूती का दावा, एक टिकट के दस दावेदार

सरमथुरा निकाय चुनाव में ब्लॉक स्तर पर कामयाबी मिलने के बाद अब कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता उत्साहित हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश में मंहगाई से आमजनता त्रस्त है। रोजगार के अभाव में लोग पलायन कर रहे हैं, उद्योग-धंधे चौपट हो गए हैं। जिले में जनता ने भाजपा को पंचायत चुनाव में सबक सिखाने का निर्णय किया है।
2 min read
Dholpur news
पंचायत चुनाव

dholpur, सरमथुरा निकाय चुनाव में ब्लॉक स्तर पर कामयाबी मिलने के बाद अब कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता उत्साहित हैं। वहीं, सत्ता पक्ष में उदासी है। प्रधान, जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों सहित सरपंच की लॉटरी निकलने के बाद अब एक-दो दिन में ही चुनाव की तारीखों का ऐलान भी होने को है। इसी को देखते हुए जिले में कांग्रेस ने पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने राजाखेड़ा व धौलपुर विधायक के साथ पंचायत चुनाव में पूरी ताकत के साथ धरातल पर तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि गांवों में पार्टी का मजबूत आधार होने के कारण एक टिकट के दस दावेदारी कर रहे हैं। जिससे पार्टी में बेचैनी बढ़ गई है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय कुमार जाटव ने बताया कि पंचायत चुनाव में पिछली बार कांग्रेस ने धौलपुर में जिलाप्रमुख सहित राजाखेड़ा, धौलपुर, बसेड़ी, बाड़ी व सरमथुरा में निर्दलीय के सहयोग से प्रधान पद पर कब्जा किया था। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश में मंहगाई से आमजनता त्रस्त है। रोजगार के अभाव में लोग पलायन कर रहे हैं, उद्योग-धंधे चौपट हो गए हैं। जिले में जनता ने भाजपा को पंचायत चुनाव में सबक सिखाने का निर्णय किया है। हालांकि पंचायतीराज चुनावों को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है। गांव की चौपालों से लेकर चाय की थड़ी पर चुनावी चर्चाएं जोर पकड़ने लगी है। कांग्रेस में एक-एक वार्ड से 8-10 लोग टिकट की दावेदारी पेश कर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को बसेड़ी विधायक संजय कुमार जाटव के निज निवास पर जिले भर से आए जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पद के सैकड़ों दावेदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिससे विधायक निवास पर मेले जैसा नजारा देखने को मिला।

-वन टू वन लिया फीडबैक, हर दावेदार की सुनी बात

बसेड़ी विधायक संजय कुमार ने कार्यकर्ताओं से वन टू वन मुलाकात कर फीडबैक लिया। विधायक ने प्रत्येक दावेदार से उसके क्षेत्र, जातिगत समीकरण, पिछले चुनाव में वोटों का गणित और जनता के बीच पकड़ को लेकर विस्तृत चर्चा की। विधायक ने टिकाटार्थियों को आश्वासन देते हुए कहाकि कांग्रेस पार्टी में टिकट का बंटवारा निष्पक्ष, पारदर्शी और सर्वे के आधार पर होगा।

-जिताऊ और टिकाऊ कार्यकर्ता की तलाश

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा टिकट केवल जिताऊ और टिकाऊ कार्यकर्ता को ही दी जाएगी। टिकट किसी की सिफारिश, पैसे या दबाव पर नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि टिकट का निर्णय फीडबैक के आधार पर किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता को वारीयता दी जाएगी।

Updated on:
01 Oct 2026 06:45 pm
Published on:
01 Oct 2026 06:45 pm