धौलपुर

बाड़ी में एक नया मरीज, कई कोरोना संक्रमित हुए रिकवर

बाड़ी. कोरोना के लगातार फैल रहे संक्रमण के बीच शनिवार को बाड़ी उपखंड के लिए कुछ राहत भरी खबर आई, जहां जयपुर से आई जांच रिपोर्ट में होद निवासी एक युवा कोरोना संक्रमित पाया गया है। वहीं पूर्व में संक्रमित चल रहे ज्यादातर मरीज रिकवर हुए हैं। ऐसे में सभी मरीजों को मेडिकल विभाग द्वारा छुट्टी दी जाएगी। बाड़ी में एक्टिव केसों की संख्या 50 से नीचे आ जाएगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Jul 2020, 11:02 AM IST
 A new patient in Bari, several coronas were recovered, recovered
बाड़ी में एक नया मरीज, कई कोरोना संक्रमित हुए रिकवर

बाड़ी में एक नया मरीज, कई कोरोना संक्रमित हुए रिकवर
बाड़ी. कोरोना के लगातार फैल रहे संक्रमण के बीच शनिवार को बाड़ी उपखंड के लिए कुछ राहत भरी खबर आई, जहां जयपुर से आई जांच रिपोर्ट में होद निवासी एक युवा कोरोना संक्रमित पाया गया है। वहीं पूर्व में संक्रमित चल रहे ज्यादातर मरीज रिकवर हुए हैं। ऐसे में सभी मरीजों को मेडिकल विभाग द्वारा छुट्टी दी जाएगी। बाड़ी में एक्टिव केसों की संख्या 50 से नीचे आ जाएगी।
एसडीएम बृजेश मंगल ने बताया कि शनिवार को जयपुर से आई जांच रिपोर्ट में होद निवासी एक युवक कोरोना संक्रमित मिला है। युवा होद हनुमान मंदिर के पास रहता है। वहीं सूची में पूर्व में कोरोना संक्रमित काफी संख्या में रिकवर हुए हैं। ऐसे में मेडिकल विभाग सभी रिकवर मरीजों को छुट्टी देने की तैयारी कर रहा है। प्रशासन भी अब इस तैयारी में है, कि जिस क्षेत्र से कोरोना के मरीज समाप्त हो जाएंगे। वहां से कफ्र्यू हटा लिया जाएगा। पिछले एक पखवाड़े से पूरे बाड़ी शहर में कफ्र्यू लगा हुआ है। केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकान ही सुबह 7 बजे से एक बजे तक खुल रही है।

Published on: