– हाइवे स्कूटी अड़ा कर वाहन चालकों से करता था वसूली – परिवहन विभाग ने दर्ज कराई एफआइआर धौलपुर. कोतवाली पुलिस ने परिवहन विभाग का कर्मचारी बनकर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 स्थित राजस्थान बॉर्डर पर वाहन चालकों से अवैध वसूली करने वाले शख्स मंगल गुर्जर को हिरासत में लिया। पकड़े आरोपित के खिलाफ पूर्व में […]
- हाइवे स्कूटी अड़ा कर वाहन चालकों से करता था वसूली
- परिवहन विभाग ने दर्ज कराई एफआइआर
धौलपुर. कोतवाली पुलिस ने परिवहन विभाग का कर्मचारी बनकर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 स्थित राजस्थान बॉर्डर पर वाहन चालकों से अवैध वसूली करने वाले शख्स मंगल गुर्जर को हिरासत में लिया। पकड़े आरोपित के खिलाफ पूर्व में कई मामले दर्ज हैं और हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है।
आरोपित हाइवे पर स्कूटी आड़ा कर वाहनों को रोक चालकों अवैध रूप से एंट्री वसूलता था। हाल ही में परिवहन विभाग को सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल हो रही वीडियो पर संज्ञान लेते हुए कोतवाली थाने एफआइआर दर्ज कराई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडिया में गिरफ्तार आरोपित मंगल सिंह उर्फ मंगे निवासी धौलपुर एनएच 44 स्थित धौलपुर बॉर्डर पर फर्जी तरीके से आरटीओ कर्मी बन एक ड्राइवर से जबरन अवैध वसूली कर रहा था। वीडियो में आरोपित ड्राइवर को मारने की धमकी दी। मामला सामने आने पर परिवहन विभाग ने जांच की तो न तो पुलिस से संबंधित है एवं न ही परिवहन विभाग का कोई कर्मचारी था। उक्त व्यक्ति पर पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं जो एक हिस्ट्रीशीटर है एवं आदतन अपराधी है।
-सोशल मीडिया पर अवैध वसूली करने का एक वीडियो वायरल हो रहा था। जिस पर आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।
- गौरव यादव, जिला परिवहन अधिकारी