3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुक कम हेल्पर्स सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का 10 फीसदी बढ़ा वेतन

जिले की ढाई हजार कुम कम हेल्परों को अब 2467 रुपए प्रतिमाह महंगाई के दौर में 10फीसदी वेतन वृद्धि नाकाफी धौलपुर. राज्य सरकार ने मिड डे मील बनाने वाली कुक कम हेल्पर्स के मानदेय में १० फीसदी की बढ़ोत्तरी की है। इस फैसले से जिले की ढाई हजार कुक कम हेल्परों को अब 2467 रुपए […]

2 min read
Google source verification
कुक कम हेल्पर्स सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का 10 फीसदी बढ़ा वेतन 10% increase in the salary of Anganwadi workers including cook-cum-helpers

जिले की ढाई हजार कुम कम हेल्परों को अब 2467 रुपए प्रतिमाह

महंगाई के दौर में 10फीसदी वेतन वृद्धि नाकाफी

धौलपुर. राज्य सरकार ने मिड डे मील बनाने वाली कुक कम हेल्पर्स के मानदेय में १० फीसदी की बढ़ोत्तरी की है। इस फैसले से जिले की ढाई हजार कुक कम हेल्परों को अब 2467 रुपए महीना मानदेय प्राप्त होगा। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित सहायिकाओं के वेतन में भी 10 फसदी की वृद्धि की है। देखा जाए तो महंगाई के इस दौर में 10 फीसदी वेतन वृद्धि आंशिक रूप से कम ही है।

राजकीय स्कूलों में बच्चों को स्कूल तक लाने के लिए प्रारंभ की गई मिड डे मील योजना का भोजन बनाने के लिए कुक कम हेल्परों को रखा गया था। जिनका काम दूध गर्म करना, साफ सफाई करना, खाना बनाना आदि है। सरकार ने इनका वेतन 2297 रखा था। हालांकि यह वेतन कुक कम हेल्पर्स और उसके परिवार की आजीविका को देखते हुए काफी कम है। जिसको लेकर लंबे समय से कुक कम हेल्पर्स राज्य सरकार से मानदेय वृद्धि, समय वेतन और बीमा जैसी अन्य मांग कर रहे थे। मिड डे मील आयुक्त की ओर से जारी आदेश के मुताबिक मुख्यमंत्री की बजट घोषणा की क्रियान्विति के क्रम में पीएम पोषण मिड डे मील योजना में कार्यरत कुक कम हेल्पर्स के वर्तमान मानदेय की राज्यांश राशि में 1 अप्रेल से 10 फीसदी की वृद्धि की स्वीकृति प्रदान की गई है। अभी तक कुक कम हेल्पर्स को 2297 रुपए मानदेय दिया जा रहा था। जो बढ़ोत्तरी के बाद अप्रेल महीने से 2467 रुपए दिया जाएगा। जिसमें केंद्रीयांश 600 रुपए एवं राज्यांश 1867 रुपए प्रति कुक कम हेल्पर को प्रतिमाह दिया जाएगा। देखा जाए तो महंगाई के इस दौर में मिड डे मील वर्कर्स का यह मानदेय भी काफी कम है।

महंगाई के हिसाब से वेतन वृद्धिकम

कुक कम हेल्परों के दस प्रतिशत मानदेय वृद्धि पर राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा के मुताबिक महंगाई के दौर में यह वृद्धि अभी भी कम ही है। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से लगातार उनका मानदेय न्यूनतम मजदूरी के अनुरूप बढ़ाने की मांग की जा रही है, लेकिन फिर भी 10 फीसदी बढ़ोत्तरी से उनको काफी राहत मिलेगी।

आंगनबाड़ी सहायिकाओं का वेतन हुआ 6291 रुपए

राज्य सरकार ने कुक कम हेल्परों के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित सहायिकाओं को भी तोहफा देते हुए उनके मानदेय में भी 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है। इसके अलावा जिले की लगभग 4200 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को दो यूनिफार्म के लिए 1-1 हजार रुपए भी खातों में ट्रांसफर किए गए। इसके अलावा राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, कालीबाई भील योजना के लाभार्थियों को भी चेक वितरित किए गए। आदेश से पहले विभिन्न श्रेणी की कार्यकर्ताओं को केन्द्रीय और राज्यीय निधि मिलाकर 9 हजार से 10 हजार तक मानदेय मिल रहा था। तो वहीं सहायिकाओं को 5924 रुपए प्राप्त हो रहे थे। आदेश के बाद कार्यकर्ताओं को विभिन्न श्रेणी में 10489 से 10635 वेतन मिलेगा तो सहायिकाओं को अब 6291 रुपए मानदेय प्राप्त होगा। इसके अलावा शिशु पालन गृह कार्यकर्ता का भी 10प्रतिशत वेतन इजाफा हुआ है।