
Dholpur news
धौलपुर. मुख्यालय पर में विभिन्न एजेसिंयों में कार्य को लेकर तालमेल नहीं दिख रहा है। शहर में गत दिनों मुख्य सडक़ गुलाब से स्टेशन रोड तक बन कर तैयार हुई है। अब बीते तीन दिन से एक टेलीकॉम ऑपरेटर कंपनी ने भूमिगत फाइबर केबिल बिछाने का कार्य शुरू कर दिया। केबिल बिछाने के दौरान पुराना डाकखाना चौराहे पर साइड से नवीन सडक़ का नुकसान पहुंचा है। साथ ही कचहरी मोड पर भी साइड से सीसी को भी क्षति हुई है। एजेंसी के कार्य के दौरान नगर परिषद की ओर से कोई इंजीनियर या अधिकारी नहीं पहुंचा, जो कार्य की मॉनिटरिंग कर सकें। इससे पहले भी शहर में जगदीश तिराहे और गुलाब बाग के पास भी गड्ढा खोद कर छोड़ दिया है। यह गड्ढे करीब एक माह से खुदे पड़े हैं।
गौरतलब रहे कि शहर की मुख्य सडक़ गुलाब बाग चौराहे से स्टेशन तक क्षतिग्रस्त पड़ी थी। बारिश के दौरान सडक़ पूरी तरह से खराब हो गई थी और लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा था। कुछ दिन पहले पीडब्ल्यूडी की ओर से गुलाब बाग चौराहे से कचहरी मोड तक डामर सडक़ का निर्माण करवाया गया था। वहीं, आगे बड़ी फील्ड तक सीसी रोड बनी है। इसी तरह आगे रेलवे स्टेशन से जेल फाटक तक भी सीसी सडक़ का निर्माण हुआ है। सडक़ बनने से शहरवासियों को काफी राहत मिली है। हालांकि, अन्य सडक़ का निर्माण कार्य नगर परिषद को कराना है, जिसमें कुछ जगह कार्य शुरू हो गए हैं।
सडक़ की साइड को पहुंचा नुकसान
बीते दिन से स्टेशन रोड पर टेलीकॉम कंपनी की यहां भूमिगत फाइबर केबिल डाली जा रही है। केबिल डालने के लिए यहां पुराना डाकखाना चौराहे पर साइड से गड्ढा किया गया। साथ ही यहां साइड से सडक़ को नुकसान पहुंचा है। इसी तरह कचहरी मोड से आगे की तरफ भी साइड से डाली जा रही लाइन से सीसी को भी नुकसान पहुंचा है। विशेष बात ये है कि कार्य की मॉनिटरिंग को लेकर कोई ध्यान नहीं है। केवल श्रमिक लगे हुए थे। इससे पहले निहालेश्वर मंदिर के पास पीएचइडी लाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद हुआ गड्ढा अभी भी जस की तस बना हुआ है। कार्य के बाद मरम्मत नहीं होने से बार में वाहन चालक और राहगीरों के लिए गड्ढे समस्या बनते हैं।
Published on:
18 May 2026 07:06 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
