18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dholpur: जिले के छह बड़े स्कूल में घटा नामांकन, शिक्षा निदेशालय ने दिया नोटिस, कार्रवाई की चेतावनी

धौलपुर. राजकीय स्कूलों में नामांकन बढ़ाने चलाए गए प्रवेशोत्सव अभियान की कलई खुलकर सामने आ गई है। जिले के छह बड़े स्कूलों में नामांकन बढऩे के बजाय पिछले वर्ष की तुलना में उल्टा घट गया है। नामांकनों में यह गिरावट छोटी-मोटी नहीं बल्कि 101 से 433 तक दर्ज की गई है। जिससे क्षुब्द शिक्षा निदेशालय ने ऐसे विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस थमाया है।

3 min read
Google source verification
Dholpur news

Dholpur news

धौलपुर. राजकीय स्कूलों में नामांकन बढ़ाने चलाए गए प्रवेशोत्सव अभियान की कलई खुलकर सामने आ गई है। जिले के छह बड़े स्कूलों में नामांकन बढऩे के बजाय पिछले वर्ष की तुलना में उल्टा घट गया है। नामांकनों में यह गिरावट छोटी-मोटी नहीं बल्कि 101 से 433 तक दर्ज की गई है। जिससे क्षुब्द शिक्षा निदेशालय ने ऐसे विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस थमाया है।

नौनिहालों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोडऩे शिक्षा विभाग की कोशिशों में लापरवाही सामने आ रही है। घर-घर जाकर चलाए गए तीन चरणों वाले प्रवेशोत्सव अभियान के बावजूद भी जिले के 7 राजकीय स्कूलों में नामांकन लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नहीं कर सका। शिक्षा विभाग ने शाला दर्पण रिपोर्ट के आधार पर ऐसे 6 स्कूलों की पहचान की है, जहां वर्ष 2025-26 की तुलना में 10 मई 2026 तक छात्र संख्या में बड़ी कमी दर्ज हुई है। यह सभी स्कूल अपने आप में बड़े स्कूल माने जाते हैं इसमें धौलपुर शहर का ऑइकन माने जाने वाला महाराणा स्कूल से लेकर पीएम श्री स्कूल तक शामिल हैं और सबसे बड़ी बात यह है कि इन स्कूलों के नामांकन में गिरावट छोटी-मोटी नहीं बल्कि 101 से लेकर 433 तक दर्ज की गई है।

सात बड़े स्कूल...और नामांकन गिरा नीचे

जिले के 7 बड़े स्कूलों के गिरेे नामांकन की बात करें तो सबसे पहले नंबर पर बाड़ी स्थिति पीएमश्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल आता है। जिसमें 2025 में 2379 नामांकन था। जो इस बार 1946 पर रह गया है यानी इस बार यहां 433 नामांकन कम हुए हैं। सीनियर सेकेंडरी विपरपुर में गत वर्ष 639 नामांकन था, जो इस 227 कमी के साथ 412 पर रह गया। गल्र्स सीनियर सेकेंडरी बाड़ी में भी 189 बच्चों का नामांकन कम हुआ है। यहा पिछले सीजन 1686 नामांकन था, इस बार 1497 दर्ज किया गया है। गल्र्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल धौलपुर में गत वर्ष 845 बच्चों का नामांकन था, लेकिन इस बार इसमें 177 की गिरावट दर्ज की गई है। तो वहीं सीनियर सेकेंडरी स्कूल धौलपुर यानी महाराणा में 117 बच्चों ने स्कूल छोड़ दिया। यहां गत वर्ष 469 नामांकन था जो अब 352 ही रह गया है। सैंपऊ सीनियर सेकेंडरी स्कूल बसई नवाब की भी यही कहानी यहां भी 104 बच्चों का नामांकन कम हुआ है। इस लिस्ट में राजाखेड़ा का पीएमश्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल भी शामिल हैं। यह गत वर्ष 511 नामांकन थे जो अब 410 रह गया है। यानी यहां भी 100 से ज्यादा यानी 101 बच्चों का नामांकन कम हुआ है।

कारण बताओ नोटिस...तो होगी कार्रवाई

मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान और प्रवेशोत्सव के दौरान नामांकन लक्ष्य हासिल करने में विफल रहने और पिछले वर्ष की तुलना में छात्र संख्या घटने पर जिले के 7 स्कूलों और प्रदेश के 175 राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को राजस्थान शिक्षा विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय कठोर चेतावनी दी गई है कि यदि तीन दिन में संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो संबंधित संस्था प्रधानों के खिलाफ राजस्थान असैनिक सेवा नियम 1958 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इस सीजन नामांकन की स्थिति

राजकीय स्कूलों के पिछले दो सालों के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो नामांकन बढऩे की जगह घटे ही हैं। 2024 में जहां प्रारंभिक स्कूलों में टोटल 56 हजार 850 बच्चों का नामांकन था। जिनमें 27 हजार 456 छात्र तो 29 हजार 349 छात्राएं शामिल थीं। जो 2025 में राजकीय स्कूलों में 54 हजार 279 नामांकन दर्ज किया गया था। जिसमें 26048 छात्र तो 28231 छात्राओं का नामांकन था। मौजूदा सत्र में अभी तक जिले के 774 स्कूलों में 160595 बच्चों का नामांकन दर्ज है जो कि पिछले सीजन की अपेेक्षा 3.25 प्रतिशत कम है। यानी इस साल इन स्कूलों में 5393 नामांकन कम हुआ है। गत वर्ष इन स्कूलों में 165988 बच्चों का नामांकन दर्ज था। हालांकि अभी भी स्कूलों में नामांकन प्रक्रिया जारी है।

कुछ सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में नामांकन कम जरूर हुआ है, लेकिन अभी स्कूलों में नामांकन प्रक्रिया चल रही है। शिक्षा निदेशालय ने कम नामांकन वाले स्कूलों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।

-सुक्खो देवी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक

इन स्कूलों में इतना गिरा नामांकन

स्कूल गत वर्ष मौजूदा कम

पीएमश्री सीनियर सेकेंडरी बाड़ी 2379 1946 433

सीनियर सेकेंडरी स्कूल धौलपुर 639 412 227

गल्र्स सीनियर सेकेंडरी बाड़ी 1686 1497 189

गल्र्स सीनियर सेकेंडरी धौलपुर 845 668 177

सीनियर सेकेंडरी स्कूल धौलपुर 469 352 117

सीनियर सेकेंडरी बसई नवाब 939 835 104

पीएमश्री सी. सेकेंडरी राजाखेड़ा 511 410 101