धौलपुर

कोल्डड्रिंक लेकर जा रहे युवक को मारी गोली, घायल

बाड़ी कोतवाली अंतर्गत बाइपास स्थित कप्तान ढाबे के पास एक युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने फायरिंग कर दी, जिसमें युवक लवकुश गुर्जर (22) के पैर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक कार रोक ढाबे से कोल्डड्रिंक लेकर बहन के पास जा रहा था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Sep 2025, 6:57 PM IST
कोल्डड्रिंक लेकर जा रहे युवक को मारी गोली, घायल A young man carrying a cold drink was shot and injured

- चेन छीनी और कार में से नकदी निकाल कर भागे हमलावर

- बाड़ी बाइपास पर कप्तान ढाबे के पास की घटना

धौलपुर. बाड़ी कोतवाली अंतर्गत बाइपास स्थित कप्तान ढाबे के पास एक युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने फायरिंग कर दी, जिसमें युवक लवकुश गुर्जर (22) के पैर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक कार रोक ढाबे से कोल्डड्रिंक लेकर बहन के पास जा रहा था। घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। युवक को हायर सेंटर रैफर किया है। प्रारम्भिक जांच में घटना की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है। युवक ने कुछ लोगों को नामजद भी किया है।

घायल युवक लवकुश पुत्र रामेश्वर निवासी पगुली ने बताया कि वह कार से बहन के घर जा रहा था। बाड़ी बाइपास स्थित कप्तान ढाबे के पास वह कोल्डड्रिंक लेने के लिए उतरा। कोल्डड्रिंक लेकर आते समय करीब आधा दर्जन युवकों ने उसे घेर लिया और पहले चेन खींचने की कोशिश की। विरोध करते पर मारपीट की। आरोप है कि फिर इन्होंने फायरिंग की, जिसमें गोली उसके जांघ के पास लगने से वह घायल हो गया। इसके बाद इन्होंने सोने की चेन और कार में रखी नकदी निकाल कर भाग गए। युवक ने अस्पताल में घटना में शामिल कुछ युवकों को नामजद किया है। वारदात के बाद पुलिस ने घटना में शामिल नामजद आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

Updated on:
4 Sep 2025, 6:57 PM IST
Published on: