12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां-बेटे के घरों में लगी आग, दोनों घरों में दस लाख का नुकसान

dholpur, बाड़ी उपखंड के कंचनपुर थाना क्षेत्र के अर्रूआ गांव में अज्ञात कारणों से मां-बेटे के घरों में आग लग गई। जब तक परिवरीजन कुछ समझ पाते,आग की लपटों ने दोनों घरों को चारों और से घेर लिया। ऐसे में घर में मौजूद महिलाओं ने भाग कर जान बचाई। ग्रामीण जब तक आग पर काबू […]

less than 1 minute read
Google source verification
मां-बेटे के घरों में लगी आग, दोनों घरों में दस लाख का नुकसान Fire breaks out in mother-son's homes, causing damage worth Rs 10 lakh

dholpur, बाड़ी उपखंड के कंचनपुर थाना क्षेत्र के अर्रूआ गांव में अज्ञात कारणों से मां-बेटे के घरों में आग लग गई। जब तक परिवरीजन कुछ समझ पाते,आग की लपटों ने दोनों घरों को चारों और से घेर लिया। ऐसे में घर में मौजूद महिलाओं ने भाग कर जान बचाई। ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते,सब कुछ जलकर खाक हो गया। 2 घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने संबल पंप और खेतों में लगे इंजनों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरा सामान जलकर खाक हो चुका था।अर्रूआ गांव निवासी पीड़ित संजय कोली पुत्र गुलकंदीराम ने बताया कि वह और उसकी मां बिमला कोली पत्नी गुलकंदी पास पास अलग-अलग छप्परपोश मकान में रहते हैं। दिन में करीब 3 बजे कि यह घटना है। वह टेम्पो चलाने गया था। एक घर पर उनकी मां विमला कोली और दूसरे घर पर उनकी पत्नी मौजूद थी। अचानक से जब आग की लपटे निकलते देखी तो भागकर बाहर आई और ग्रामीणों को बताया। जब तक ग्रामीण पहुंचते तब तक आग से पूरे घर घिर गए। इस पर ग्रामीणों ने संबर पम्प और खेत पर लगे इंजनों की मदद से आग पर काबू पाया। बाद में बाड़ी नगर पालिका की दमकल भी मौके पर पहुच गई।

आग लगने की इस घटना में में संजय कोली के घर में कूलर, फ्रिज,टीवी,बक्सा घर गृहस्ती का सामान जलकर खाक हुआ है साथ में 350 किलो सरसों,पंप सेट,मोटर,बीस हजार की नगदी के साथ सोने के मंगलसूत्र,कुंडल भी आग की भेंट चढ़ गए हैं। वहीं उनकी मां बिमला कोली के घर में भी घर गृहस्ती का पूरा सामान,पंखा,कूलर,टीवी एवं गेहूं सरसों जलकर खाकु हुई आई। दोनों घरों में करीब आग लगभग दस लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। दोनों परिवारों ने प्रशासन से मदद की मांग की है।