11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

300 घंटों के प्रशिक्षण के साथ 70 फीसदी को प्लेटमेंस दिलाएगी सरकार

– कॉलेजों में बाजार के अनुसार स्नातक और स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के विद्यार्थी ले सकेंगे व्यावसायिक प्रशिक्षण – पीजी कॉलेज में राजस्थान फिनिशिंग कार्यक्रम होगा शुरू – दो बैच में कुल 60 सीटें धौलपुर. सरकार ने अब उच्च शिक्षा प्राप्त युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुसार तैयार करने के लिए फिनिशिंग स्कूल प्रोग्राम की […]

2 min read
Google source verification
300 घंटों के प्रशिक्षण के साथ 70 फीसदी को प्लेटमेंस दिलाएगी सरकार The government will provide placements to 70 percent of the students with 300 hours of training

- कॉलेजों में बाजार के अनुसार स्नातक और स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के विद्यार्थी ले सकेंगे व्यावसायिक प्रशिक्षण

- पीजी कॉलेज में राजस्थान फिनिशिंग कार्यक्रम होगा शुरू

- दो बैच में कुल 60 सीटें

धौलपुर. सरकार ने अब उच्च शिक्षा प्राप्त युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुसार तैयार करने के लिए फिनिशिंग स्कूल प्रोग्राम की रूपरेखा बनाई है। राष्ट्रीय षिक्षा नीति के तहत शुरू इस पहल का मुख्य उद्देष्य स्नातक और स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण देना तथा प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार सुनिश्चित करना है। जिले में यह प्रशिक्षण धौलपुर पीजी कॉलेज में मिलेगा। यहा पर विशेषज्ञ विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देंगे। खास बात ये है कि सरकारी कॉलेजों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की फीस का 70 फीसदी खर्चा सरकार और शेष 20 फीसदी का विद्यार्थी उठाएगा। जबकि महिला व अन्य श्रेणी को केवल 10 फीसदी ही फीस देगी होगी। धौलपुर पीजी कॉलेज राजस्थान फिनिशिंग कार्यक्रम में दो बैचों में कुल 60 सीट रहेंगी। प्रत्येक पाठ्यक्रम में न्यूनतम 20 तथा अधिकतम 30 सीटें निर्धारित होंगी। पाठ्यक्रम की अवधि 300 घण्टों की होगी।

गारमेंट्स सेक्टर में रुचि रखने वालों का फायदा

कार्यक्रम के तहत् सरकारी कॉलेजों में 70 फीसदी कोर सैक्टर स्किल, 20 फीसदी डिजिटल और 10 सॉफ्ट स्किल्स पर आधारित 240 से 540 घण्टों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। महाविद्यालय में ऐसे कोर्स संचालित किए जाएंगे। जिसके अन्तर्गत बड़े गारमेंट्स निर्माण/वस्त्र मिले तथा कपड़ा निर्माता/विशेषीकृत परिधान मूल्य सवंर्धित सेवा प्रदाता/परिधान क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले अन्य व्यवसाय होंगे। इस कार्यक्रम को लेकर कॉलेज के सहायक आचार्य विष्णु कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं निजी कॉलेज के विद्यार्थियों को 50 फीसदी और निजी में महिला समेत अन्य को २५ फीसदी फीस जमा करनी होगी।

70 फीसदी प्लेसमेंट का रखा लक्ष्य

इस कार्यक्रम के तहत सरकार का मूल उद्देश्य युवाओं को रोजगार दिलाना है। कार्यक्रम से रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। इसके लिए सरकार ने 70 फीसदी प्लेसमेंट का लक्ष्य रखा है। जिससे प्रदेश के युवा वैश्विक बाजार के लिये प्रषिक्षित हो सकेंगे। स्थानीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गिर्राज सिंह मीना के अनुसार महाविद्यालय में ऐपेरल सेक्टर से सम्बंधित पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

- जिले में राजस्थान फिनिशिंग कार्यक्रम के तहत पीजी कॉलेज में इसकी शुरुआत हो रही है। इसमें 80 फीसदी सरकार और 20फीसदी फीस विद्यार्थी देगा। इसमें गारमेंट्स सेक्टर के विशेषज्ञ 300 घंटों का प्रशिक्षण देंगे।

- विष्णु कुमार, नोडल अधिकाी एवं सहायक आचार्य