11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पांच गांवों में 35 लाख की बकाया पर उतारे 16 ट्रांसफार्मर

टोटरी शिविर में मिला साढे चार लाख का राजस्व dholpur, बाड़ी डिस्कॉम की टीम ने उपखंड के ग्रामीण क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पांच गांवों में 35 लाख की बकाया पर 16 विद्युत ट्रांसफार्मर को लाइन से उतरा गया। ग्रामीणों से अपील की कि वे बकाया राशि का जल्द भुगतान करें साथ में बिजली संबंधी […]

less than 1 minute read
Google source verification
पांच गांवों में 35 लाख की बकाया पर उतारे 16 ट्रांसफार्मर 16 transformers removed in five villages for outstanding dues of Rs 35 lakh

टोटरी शिविर में मिला साढे चार लाख का राजस्व

dholpur, बाड़ी डिस्कॉम की टीम ने उपखंड के ग्रामीण क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पांच गांवों में 35 लाख की बकाया पर 16 विद्युत ट्रांसफार्मर को लाइन से उतरा गया। ग्रामीणों से अपील की कि वे बकाया राशि का जल्द भुगतान करें साथ में बिजली संबंधी पुराने विवादों के निस्तारण के लिए 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में आएं और अपनी समस्या का समाधान करें।

डिस्कॉम के सहायक अभियंता आरडी मीणा ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कनिष्क अभियंता कुलदीप शर्मा, जगदीश मीणा, आयुष राज गुप्ता और टीम के अन्य कर्मचारियों ने बकाया को लेकर ग्रामीण क्षेत्र के गांव बादलपुर, निवरी का पुरा, तामोटी, इब्राहिमपुर और सुरोठी में कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में पुलिस थाना सदर और आरएसी के जाप्ते का सहयोग रहा। 35 लाख रुपए बकाया को लेकर 16 ट्रांसफार्मरों को उतारा गया। वहीं दूसरी ओर टोटरी जीएसएस पर मंगलवार को शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डिस्कॉम के अधिकारियों ने 25 उपभोक्ताओं के विद्युत बिलों में संशोधन किया है। जिससे साढ़े चार लाख रुपए का राजस्व डिस्काम को प्राप्त हुआ है। इस दौरान ग्रामीण उपभोक्ताओं सोलर कनेक्शन के लिए भी प्रेरित किया है।