11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फरवरी माह में टिकट जांच में वसूला 1.56 करोड़ का जुर्माना

– आगरा मंडल में 25 हजार 847 केस किए दर्ज धौलपुर. आगरा रेल मंडल में बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए फरवरी माह में 1.56 करोड़ रुपए की जुर्माना राशि वसूल की। विभिन्न टीमों ने कुल 25 हजार847 केस बनाए। मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के निर्देशन एवं वरिष्ठ […]

less than 1 minute read
Google source verification
फरवरी माह में टिकट जांच में वसूला 1.56 करोड़ का जुर्माना A fine of Rs 1.56 crore was collected during ticket checking in February

- आगरा मंडल में 25 हजार 847 केस किए दर्ज

धौलपुर. आगरा रेल मंडल में बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए फरवरी माह में 1.56 करोड़ रुपए की जुर्माना राशि वसूल की। विभिन्न टीमों ने कुल 25 हजार847 केस बनाए।

मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंकित गुप्ता के नेतृत्व में वाणिज्य विभाग आगरा मंडल ने बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम के लिए माह फरवरी में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया। इस अभियान के तहत बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज एवं गंदगी फैलाने व धूम्रपान करने वाले, अनाधिकृत वैंडरों एवं स्टेशन से गुजरने वाली गाडिय़ों में सघन जांच की गई। आगरा मंडल के स्टेशनों पर बिना टिकट यात्रा करने वाले 13069 केस पर 92.84 लाख रुपए, अनियमित यात्रा करने वाले 12761 केस पर 63.14 लाख रूपए एवं बिना बुक लगेज यात्रा करने वाले 17 केस पर 10955 रुपए यात्रियों को प्रभारित किया गया।