धौलपुर

अतिक्रमण करने वालों की नहीं खैर

- अतिक्रमण चिन्हित करने को नगर परिषद चलाएंगा अभियान
2 min read
Jan 01, 2019
dholpur news dholpur
अतिक्रमण करने वालों की नहीं खैर

अतिक्रमण करने वालों की नहीं खैर
- अतिक्रमण चिन्हित करने को नगर परिषद चलाएंगा अभियान
-व्यस्त्म मार्ग के यातायात को राहत देने की कवायद
धौलपुर. शहर के मुख्य एवं व्यस्तम् मार्गों पर अतिक्रमण करने वालों की अब खैर नहीं है। ऐसे लोगों के खिलाफ अब नगर परिषद प्रशासन सख्त रवैया अपनाएगा। इसके लिए परिषद प्रशासन की ओर से इसके लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है। शहरी अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए उन्हें हटाने के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे, इसके बाद अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई कराई जाएंगी।
उल्लेखनीय है कि शहरी क्षेत्र के मुख्य बाजार, सर्कल, व्यस्तम् मार्गों स्थित प्रतिष्ठान मालिक व मकान मालिकों की ओर से पक्का निर्माण करते हुए अतिक्रमण किया हुआ है। अतिक्रमण की होड़ के चलते शहरी यातायात प्रभावित बना हुआ है। ऐसे में आए दिन जाम की स्थिति भी बन रही है। इससे सड़क पर आवागमन करने वाले लोगों को खासी परेशानी होती है और कई बार दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं। इससे नगर परिषद को लोग शिकायत करते हैं, लेकिन औचारिक कार्रवाई के बाद स्थिति जस की तस हो जाती है। इसे देखते हुए परिषद आयुक्त और सभापति के निर्देशन पर परिषद प्रशासन कार्ययोजना तैयार कर रहा है। इससे शहरी अतिक्रमण को स्थाई तौर पर खत्म करने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएंगी।
स्थाई समाधान की तलाश
नगर परिषद आयुक्त का कहना है कि शहर के अधिकांश हिस्सों में अतिक्रमण हो रहा है, जिन्हें हटाने की जरूरत है। मुख्य मार्गांे पर अतिक्रमण आवागमन के साथ यातायात भी बाधित कर रहे है। ऐसे में जाम की स्थिति बनी हुई है। नगर परिषद् की ओर से सर्वें व फोटोग्राफी करते हुए अतिक्रमण को चिन्हित करने का कार्य किया जाएंगा, जिसके बाद इन्हें हटाने की कार्रवाई करते हुए भविष्य से इस प्रकार का अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई किए जाने की हिदायत दी जाएंगी।
जाम व दुर्घटनाओं से राहत
नगर परिषद् सभापति कमल कंषाना का कहना है कि व्यस्तम सड़कों पर अतिक्रमण के कारण वाहनों के आवागमन में परेशानी होती है। इसके साथ ही जाम की स्थिति भी पैदा हो जाती है और कभी-कभी दुर्घटनाएं तक हो जाती हैं। अतिक्रमण हटने के बाद सभी को राहत मिलेगी।
इनका कहना है
नगर परिषद की ओर से अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई करने की योजना तैयार की जा रही है, अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करेंगे।
शशिकांत शर्मा, आयुक्त नगर परिषद, धौलपुर

Published on:
01 Jan 2019 08:22 pm