4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dholpur: दस वार्डों में भाजपा के प्रत्याशी ही नहीं, वार्ड सात में कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध

सरमथुरा नगर निकाय चुनाव के तहत गुरुवार को नाम वापसी के अंतिम दिन डमी प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। 13 नामांकन वापस होने के बाद निकाय चुनाव की तस्वीर साफ हो गई। भाजपा जहां दस वार्डों में प्रत्याशी ही खड़े नहीं कर सकी। वही कांग्रेस ने बाजी मारते हुए वार्ड नंबर सात से कांग्रेस प्रत्याशी को निर्विरोध निर्वाचित भी करा लिया।
2 min read
Google source verification
Dholpur news

सरमथुरा.उपखंड कार्यालय में सुरक्षा के माकूल इंतजाम।

धौलपर. जिले के सरमथुरा नगर निकाय चुनाव के तहत गुरुवार को नाम वापसी के अंतिम दिन डमी प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। 13 नामांकन वापस होने के बाद निकाय चुनाव की तस्वीर साफ हो गई। 25 वार्डों में से भाजपा दस वार्डों में प्रत्याशी ही खड़े नहीं कर सकी। वही कांग्रेस ने बाजी मारते हुए 25 वार्डों में प्रत्याशी तो खड़ा किया ही साथ में वार्ड नंबर सात से कांग्रेस प्रत्याशी को निर्विरोध निर्वाचित भी करा लिया।

गुरुवार को नामांकन वापसी के अंतिम दिन 13 डमी प्रत्याशियों ने नामांकन वापिस लेकर पत्नी, बेटे सहित समाजबंधुओं को समर्थन किया। गंभीर बात यह थी कि कल तक नामांकन वापसी का शिगूफा छोड़ा गया था, प्रशासन के सामने फेल हो गया। फिर भी पुलिस, प्रशासन ने सुरक्षा का माकूल इंतजाम किया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित डीएसपी, तीन थानाप्रभारी सहित डीएसटी व पुलिस जाप्ता मौजूद रहा। रिटर्निंग अधिकारी राकेश कुमार न्योल ने बताया कि नगर निकाय चुनाव में 25 वार्डों में 119 आवेदन किया गया था। नामांकन की समीक्षा के बाद 18 नामांकनों को निरस्त कर दिया गया। नामांकन वापसी के अंतिम दिन 13 डमी प्रत्याशियों ने नामांकन वापस कर लिया। अब वार्ड नंबर सात के प्रत्याशी को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया है। वहीं 24 वार्डों में 82 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।

मुस्लिम व मीणा बाहुल्य वार्डों में भाजपा जीरो

नगर निकाय चुनाव के दौरान सरमथुरा में भाजपा के लिए खतरे की घंटी बज गई है। भाजपा द्वारा मुस्लिम व मीणा बाहुल्य वार्ड नंबर 01, 04, 07, 08, 11, 19, 20, 23, 24, 25 आदि वार्डों में प्रत्याशी ही खड़ा नहीं कर सकी है। भाजपा निर्दलीयों के सहयोग से बोर्ड बनाने की फिराक में है, जबकि कांग्रेस रणनीति के साथ चुनावी मैदान में है।

कांग्रेस का निर्दलीयों से मुकाबला, बिगड़ रहे समीकरण

नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस के समीकरण निर्दलीय बिगाड़ रहे हैं। हालांकि वार्ड सात से भरतलाल मीना निर्विरोध निर्वाचित हो चुका है। फिर भी दस वार्डों में कांग्रेस का मुकाबला निर्दलीय प्रत्याशियों से है, जो टिकट नहीं मिलने व जीतने के समीकरण देखकर कांग्रेस से बगावत कर चुनावी मैदान में है। वार्ड नंबर 01 में कांग्रेस का मुकाबला दोनो निर्दलीय, वार्ड नं 04 में 04 निर्दलीय, वार्ड नं 08 में एक निर्दलीय, वार्ड नं 11 में तीन निर्दलीय, वार्ड नं 19 व 20 में दो-दो निर्दलीय, 23 में दो, वार्ड 24 में 05 व वार्ड 25 में निर्दलीय से सीधा मुकाबला है।