धौलपुर

पूर्व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा पर गलत टिप्पणी का आरोपित गिरफ्तार

dholpur, बाड़ी कोतवाली पुलिस ने पूर्व विधायक गिर्राज मलिंगा पर गलत टिप्पणी और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के आरोपी को 4 साल बाद एमपी के मुरैना जिले के सरायछोला से गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए आरोपी से थाने पर दर्ज मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस ने दो […]

less than 1 minute read

dholpur, बाड़ी कोतवाली पुलिस ने पूर्व विधायक गिर्राज मलिंगा पर गलत टिप्पणी और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के आरोपी को 4 साल बाद एमपी के मुरैना जिले के सरायछोला से गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए आरोपी से थाने पर दर्ज मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस ने दो स्थाई और एक गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार किया है।

थाना अधिकारी देवेंद्र शर्मा ने सूचना मिली कि पूर्व विधायक पर अशोभनीय टिप्पणी करने और वीडियो वायरल करने का आरोपी सरायछोला में देखा गया है। जिस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच आरोपी रामरतन पुत्र मलखान गुर्जर निवासी तिलोंदा थाना सरायछोला जिला मुरैना को धरदबोचा। घटना 22 जनवरी 2022 की है। पकड़े आरोपी के खिलाफ मुरैना जिले के थानों में कई संगीन मामले दर्ज है। वहीं पुलिय दो स्थाई वारंटी मुरारी पुत्र सिद्धार्थ गुर्जर निवासी रामबख्श का पुरा और राम पूजन पुत्र सुल्तान गुर्जर निवासी रहल और वारंटी पुद्दीन उर्फ सलाउद्दीन पुत्र चुन्ना निवासी अजीजपुरा को गिरफ्तार किया है।

Published on:
13 Feb 2026 07:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर