dholpur, राजाखेड़ा मुख्य बाजार में मनोरमा की कोठी पर एक मोबाइल शॉप व रिपेयरिंग सेन्टर में देर रात्रि आग लग गई। आग की तेज लपटों को देख पास ही एक लाईब्ररी में अध्ययन कर रहे युवा ने दुकान मालिक को फ़ोन क़र सूचना दी साथ ही दमकल को भी बुलाया। कुछ ही देर में दमकल और मालिक दुकान पहुंचे जहां दुकान धू धू कर जल रही थी।
dholpur, राजाखेड़ा मुख्य बाजार में मनोरमा की कोठी पर एक मोबाइल शॉप व रिपेयरिंग सेन्टर में देर रात्रि आग लग गई। आग की तेज लपटों को देख पास ही एक लाईब्ररी में अध्ययन कर रहे युवा ने दुकान मालिक को फ़ोन क़र सूचना दी साथ ही दमकल को भी बुलाया। कुछ ही देर में दमकल और मालिक दुकान पहुंचे जहां दुकान धू धू कर जल रही थी। दमकल ने काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया लेकिन जब तक सब कुछ राख हो चुका था। दुकान ढांचा व भवन भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
मामले में दुकान मालिक राजेश वर्मा पुत्र निरपति सिंह निवासी देबदास का पुरा ने राजाखेड़ा थाने में तहरीर दी है कि 23 मई को उसकी दुकान पर दो युवक आए और उनके पास तीन मोबाइल थे जिनके लॉक लगे थे।युवकों ने उनके लॉक खोलने को कहा तो उसने लॉक मोबाइल्स के बिल की कॉपी देने को कहा जिससे उनका मालिकाना हक साबित हो सके, लेकिन बिल मांगने पर दोनों युवक गाली गलोज और मारपीट पर उतर आए और बोले कि राजाखेड़ा में दुकान चलानी है तो लॉक खोल दे। उसने बिना बिल लॉक खोलने से स्पस्ट मना कर दिया जिस पर दोनों धमकी देकर चले गए। वह भी रात्रि साढे आठ बजे दुकान बंद कर घर चला गया। रात्रि 12 बजे के लगभग उसके परिचित युवक जो दुकान के पास लाइब्रेरी में पढाई कर रहा था उसने दुकान ने आग की सूचना फ़ोन पर उसे दी। जिस पर वह व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और दमकल की मदद से आग बुझाई लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। दुकान मे रखे लगभग बीस लाख के मोबाइल, मोबाइल पार्ट्स, दो कंप्यूटर ,लेपटॉप, मोबाइल मरम्मत की मशीनें, इन्वर्टर , फर्नीचर ओर दुकान में बिक्री के रखे तीस हजार रुपए जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए। दुकान भी भीषण आग से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है। दुकान में मोबाइल का लोक खुलवाने आए दोनों युवकों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई है।
पहुंची एफएसएल टीम
पेट्रोल डालकर आग लगाने की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया और एफएसएल टीम को बुलाकर घटना की जांच आरम्भ कर दी है। थाना अधिकारी गंभीर सिंह ख़ुद इस प्रकरण की जांच में जुट गए हैं।