धौलपुर

अलीगढ़ के पहलवान ने जीती 71 हजार की आखिरी कुश्ती

पंजाब के सोनू पहलवान को चटाई धूल dholpur, बसई नवाब कस्बे में आयोजित अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल में देश के विभिन्न राज्यों से आए नामी पहलवानों ने दमखम दिखाया। दंगल की सबसे बड़ी और आखिरी 71 हजार रुपए की कुश्ती में अलीगढ़ के पहलवान भारत ने पंजाब के सोनू पहलवान को शिकस्त देकर विजेता […]

2 min read

पंजाब के सोनू पहलवान को चटाई धूल

dholpur, बसई नवाब कस्बे में आयोजित अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल में देश के विभिन्न राज्यों से आए नामी पहलवानों ने दमखम दिखाया। दंगल की सबसे बड़ी और आखिरी 71 हजार रुपए की कुश्ती में अलीगढ़ के पहलवान भारत ने पंजाब के सोनू पहलवान को शिकस्त देकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। दोनों पहलवानों को अतिथियों ने साफा बांधकर व नगद इनाम देकर सम्मानित किया गया।

कुश्ती दंगल का आयोजन मेला कमेटी की ओर से किया गया, जिसकी शुरुआत मेला कमेटी अध्यक्ष जगन्नाथ कुशवाहा, समाजसेवी गोपाल गुधैनियां, हरिओम त्यागी और ग्राम पंचायत बसई नवाब के सरपंच प्रतिनिधि बंटी सोनी द्वारा लड्डू बांटकर की गई। दंगल में दिल्ली, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, हल्दीघाटी (राजस्थान), उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पंजाब से आए पहलवानों ने भाग लेकर अपने-अपने दांव-पेच दिखाए।

दंगल में 100, 200, 500, 1000, 5000 और 25 हजार रुपए तक की करीब दो दर्जन से अधिक कुश्तियां कराई गईं, जिनमें पहलवानों ने रोमांचक मुकाबले पेश किए। दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में बाड़ी विधायक जसवंत सिंह गुर्जर भी पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मेले और दंगल हमारी संस्कृति की धरोहर हैं, जिनसे समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और मेल-मिलाप की भावना मजबूत होती है।

इस अवसर पर मेला कमेटी अध्यक्ष जगन्नाथ कुशवाहा और सरपंच प्रतिनिधि बंटी सोनी सहित कमेटी के सदस्यों ने विजेता पहलवानों को साफा बांधकर और नगद इनाम देकर सम्मानित किया। दंगल देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक मेला मैदान में मौजूद रहे और रोमांचक मुकाबलों का आनंद लिया। दंगल की रेफरी दिगंबर सिंह और जगदीश पहलवान ने की। इस दौरान एसडीएम बंशीधर योगी, तहसीलदार बसई नवाब उम्मेद सिंह, मनियां थाना पुलिस, कंचनपुर थाना पुलिस, सैंपऊ थाना पुलिस, बसई नवाब पुलिस सहित दीपक गुधैनिया, हुकम सिंह, विजेंद्र सिंह त्यागी, हरिओम त्यागी, गौरव त्यागी, केशव, सुंदर सिंह, अशोक त्यागी, संटू त्यागी, योगेश जाटव सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Published on:
16 Mar 2026 06:34 pm
Also Read
View All

अगली खबर