
एक माफिया गिरफ्तार
धौलपुर. पुलिस ने बजरी माफिया पर कार्रवाई करते हुए रविवार को अवैध चम्बल बजरी से भरे 12 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। यह कार्रवाई डीएसटी टीम की सूचना पर चम्बल नदी से मौरोली गांव की तरफ आने वाले कच्चे रास्ते पर की गई। इसमें एक बजरी माफिया को भी गिरफ्तार किया गया है। संयुकत कार्रवाई के दौरान डीएसटी, सागरपाड़ा चौकी स्पेशल टीम व कोतवाली थाना पुलिस शामिल रही।
जिले भर में अवैध बजरी परिवहन को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान रविवार को पुलिस की संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया। थानाधिकारी वीरेन्द्र मीणा के नेतृत्व में सहायक डीएसटी प्रभारी प्रेमसिंह की सूचना पर घनश्याम ङ्क्षसह प्रभारी डीएसटी टीम और क्यूआरटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान थाना कोतवाली से अशोक कुमार, राजकुमार, कृष्ण अवतार, ओमप्रकाश, रामकेश, मनोज कुमार शामिल रहे। ट्रैक्टर चालकों के विरुद्ध धारा 303(2), 112 (२) बीएनएस, 29/51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम व 41.42 फोरेस्ट एक्ट में मामला दर्ज कर फरार चालकों की तलाश जारी है।
Published on:
15 Mar 2026 08:06 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
