30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो साल से फरार 20 हजार का इनामी आरोपित गुजरात से पकड़ा

धौलपुर. दौसा जिले में साधु की हत्या मामले में आजीवन कारावास की सजा पाए दो सालों से फरार चल रहे २० हजार के इनामी आरोपित अमरदास उर्फ अमृतदास को धौलपुर पुलिस ने गुजरात के राजकोट से गिरफ्तार किया है। आरोपी फरारी के दौरान साधु का वेश तो कभी अन्य स्थानों पर रह रहा था। हाल में वह नाम बदलकर एक कंपनी में काम कर रहा था। उक्त कार्रवाई में कार्रवाई में हैड कांस्टेबल दीनदयाल शर्मा की अहम भूमिका रही। बता दें कि गिरफ्तार आरोपी अमरदास उर्फ अमृतदास पुत्र मुरारीलाल, निवासी भिहानी थाना गोहद, जिला भिंड मप्र को 2018 में दौसा जिले के थाना रामगढ़ के पचवारा में दर्ज हत्या के मामले में न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। आरोपी 9 जनवरी 2024 को जिला कारागृह धौलपुर से फरार हो गया था, जिसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लगातार तलाश की जा रही थी। पुलिस ने लगातार उक्त व्यक्ति की तलाश में जुटी थी। आखिर में उसकी लोकेशन मिलने पर टीम गुजरात भेजा गया। जहां आरोपित को धरदबोचा।

2 min read
Google source verification
dholpur news

- नाम बदलकर एक कंपनी में कर रहा था काम

- दौसा में साधु की हत्या मामले में काट रहा था सजा, धौलपुर जेल से हुआ था फरार

धौलपुर. दौसा जिले में साधु की हत्या मामले में आजीवन कारावास की सजा पाए दो सालों से फरार चल रहे २० हजार के इनामी आरोपित अमरदास उर्फ अमृतदास को धौलपुर पुलिस ने गुजरात के राजकोट से गिरफ्तार किया है। आरोपी फरारी के दौरान साधु का वेश तो कभी अन्य स्थानों पर रह रहा था। हाल में वह नाम बदलकर एक कंपनी में काम कर रहा था। उक्त कार्रवाई में कार्रवाई में हैड कांस्टेबल दीनदयाल शर्मा की अहम भूमिका रही।

बता दें कि गिरफ्तार आरोपी अमरदास उर्फ अमृतदास पुत्र मुरारीलाल, निवासी भिहानी थाना गोहद, जिला भिंड मप्र को 2018 में दौसा जिले के थाना रामगढ़ के पचवारा में दर्ज हत्या के मामले में न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। आरोपी 9 जनवरी 2024 को जिला कारागृह धौलपुर से फरार हो गया था, जिसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लगातार तलाश की जा रही थी। पुलिस ने लगातार उक्त व्यक्ति की तलाश में जुटी थी। आखिर में उसकी लोकेशन मिलने पर टीम गुजरात भेजा गया। जहां आरोपित को धरदबोचा।

साधु बनकर काट रहा था फरारी

पुलिस जांच में सामने आया कि फरारी के दौरान आरोपी गुजरात के राजकोट में नाम बदलकर एक कंपनी में काम कर रहा था एवं भिंड (मध्यप्रदेश) क्षेत्र में मंदिर में साधु के वेश में छिपा रहा, लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश करता रहा।

पेट्रोल कम डाला तो ग्राहक ने पकड़ लिया

उठक-बैठक कर मांगी माफी

dholpur, सैंपऊ कस्बे में भरतपुर मार्ग स्थित निजी कंपनी के पेट्रोल पंप पर गुरुवार को एक अलग ही मामला सामने आया। बाइक में पेट्रोल भरवाने आए एक युवक के साथ सेल्समैन के कथित तौर पर गड़बड़ी पकड़ ली। जिस पर ग्राहक ने दंड बैठक लगवा दी। उक्त घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया रहा है कि धर्मेंद्र कुशवाह नामक युवक बाइक में डेढ़ सौ रुपए की पेट्रोल भरवाने पंप आया था। आरोप है कि सेल्समैन ने चकमा देकर 150 रुपए की बजाय 100 रुपए की पेट्रोल डालकर मशीन बंद कर दी। इसी समय ग्राहक ने मशीन में देख लिया। यह देख उसने सेल्समैन को टोका। जिस पर सेल्समैन हो गई। सेल्समैन ने गलती को लेकर कान पकडक़र माफी मांगी। वायरल वीडियो में सेल्समैन में कान पकड़ते हुए नजर आ रहा है।