
- शहर से लेकर जिले भर में एक फॉर्मासिस्ट के नाम पर कई दुकानें संचालित
- मेडिकल स्टोर्स किसी ओर के नाम से और संचालन कर रहा कोई ओर
- कार्रवाई के नाम पर जिम्मेदार विभाग कर रहा सिर्फ खानापूर्ति
धौलपुर. शहर से लेकर जिले भर में मरीजों की जान से खुलेआम खिलवाड़ हो रहा है। मेडिकल स्टोर्स पर अनट्रेंड लोग दवा दे रहे हैं। प्रशासन जहां गहरी नींद में सो रहा है तो जिम्मेदार विभाग हाथों पर हाथ रख सब देख रहा है। ड्रग विभाग की ओर से कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति हो रही है। जिसका नतीजा है कि जिले भर में एक फॉर्मासिस्ट के नाम पर कई दवा की दुकानें धड़ल्ले से संचालित हो रही हैं।
एक समय था जब, फार्मासिस्ट के नाम पर ही मेडिकल स्टोरों का संचालन होता था, लेकिन समय के साथ अब राशन की दुकानों की तरह हर गली मोहल्ले में मेडिकल स्टोर खुले मिल जाएंगे। इनमें बड़ी संख्या में मेडिकल स्टोर बिना वैध लाइसेंस और बिना किसी पंजीकृत फार्मासिस्ट के संचालित हो रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इन मेडिकल स्टोर पर दवा देने वाले लोग इसके लिए पात्रता तक नहीं रखते और वह मरीजों को ऐसी दवाएं भी देते हैं जिनका देने का अधिकार केवल फार्मासिस्ट को ही होता है। शहर से लेकर जिले भर में एक ही फार्मासिस्ट के लाइसेंस पर कई मेडिकल स्टोर्स चलाने की खबरें सामने आई हैं। इसके अलावा कई मेडिकल स्टोर्स ऐसे भी हैं जो किसी ओर के नाम से रजिस्टर्ड हैं और उसका संचालन कोई और कर रहा है। लेकिन उसके बावजूद भी औषधि नियंत्रक विभाग इन मेडिकल स्टोर्स पर कोई कार्रवाई नहीं करते, जबकि नियमानुसार हर विभाग के जिम्मेदारों को 20 दुकानों की जांच पड़ताल करना होता है। हां कभी-कभी कार्रवाई के नाम पर जरूर खानापूर्ति कर ली जाती है।
100 दुकानें रजिस्टड...र्संचालन 200 से ज्यादा
शहर और जिले भर में संचालित मेडिकल स्टोर्स की जानकारी जब औषधि नियंत्रक विभाग से मांगी गई तो वह इसका सटीक जवाब नहीं दे सका। विभाग के अनुसार जिले भर में लगभग 550 मेडिकल स्टोर्स का संचालन हो रहा है। जबकि धौलपुर शहर में लगभग 100 दुकानें संचालित हैं, इसके अलावा लगभग 50 दुकानें थोक के नाम पर विभाग में रजिस्टर्ड हैं। तो वहीं शहर में लगभग 100 फार्मासिस्ट हैं। जबकि देखा जाए तो शहर में लगभग 200 से 250 मेडिकल दुकानों का संचालन हो रहा है, जो कि एक बड़ा आंकड़ा है।
Published on:
28 Apr 2026 07:08 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
