
Dholpur, बाड़ी शहर के ऐतिहासिक गुमट हनुमान मंदिर पर बुधवार की रात मंदिर से जुडी बजरंग सेवा समिति द्वारा दीपावली की पड़वा को आयोजित होने वाले अन्नकूट महोत्सव को लेकर एक आमसभा का आयोजन किया गया। सभा आयोजन से पूर्व आचार्य गौरीशंकर कटारा के नेतृत्व में हनुमानजी की आरती और पूजा अर्चना की गई इसके बाद अध्यक्ष राकेश वर्मा के नेतृत्व में आम सभा का आयोजन हुआ जिसमे सभी की सहमति से दस हजार लोगो के लिए अन्नकूट की प्रसादी 10 नवंबर दीपावली की पड़वा को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। आयोजन को लेकर स्वमसेवी संस्थाओ को जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
अन्नकूट महोत्सव पर चर्चा,दो अमावस्या के चलते एक दिन बाद होगा आयोजन
अध्यक्ष राकेश वर्मा की अध्यक्षता में शहर के सबसे बड़े और ऐतिहासिक अन्नकूट महोत्सव पर उपस्थित श्रद्धालुओं और शहर वासियों के बीच चर्चा हुई। इस दौरान आचार्य गौरीशंकर कटारा ने बताया कि दीपावली पर दो अमावस्या पड़ रही है। इसके चलते दीपावली के दूसरे दिन पड़वा पर होने वाला आयोजन अब 10 नवंबर मंगलवार पड़वा को होगा। कार्यकारिणी सदस्य सुभाष बंसल ने बताया की गुमत हनुमान मंदिर शहर का सबसे प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर पर बजरं सेवा समिति पिछले पचास वर्ष से अन्नकूट का आयोजन करती आ रही है। जिसको उस समय के बुजुर्ग दंपत्ति राम जिंदल,हरिश्चंद्र नेता,गोविन्द गर्ग और अन्य बुजुर्गो ने शुरू किया था। धीरे-धीरे यह आयोजन बढ़ता गया और आज शहर का सबसे बड़ा अन्नकूट महोत्सव आयोजित होता है जिसमे दस हजार लोगो के लिए भोजन व्यवस्था रखी जाती है। जिसमे पंगत प्रसादी के साथ घर वितरण की भी व्यवस्था रहती है।
पहली बार रहेगी कूपन व्यवस्था
आमसभा में यह भी निर्णय लिए गया है की इस बार घरो में अन्नकूट की परसादी वितरण के लिए कूपन की व्यवस्था रहेगी जिसमे समिति के पदाधिकारी पैकेट में अन्नकूट की प्रसादी वितरण करेंगे। घर से लाये गए बर्तनों में अव्यवस्था होती है और भोजन भी व्यर्थ जाता है। एक कूपन में चार लोगो के भोजन की व्यवस्था की गई है। कूपन वितरण महोत्सव से दो-तीन दिन पहले मंदिर परिसर से वितरण किये जायेंगे। बैठक के दौरान हनुमान उपाध्यक्ष अनिल गर्ग,महामंत्री धनंजय शर्मा,कोषाध्यक्ष राजेंद्र गर्ग,चोला प्रभारी विपिन सिंघल,कार्यकारिणी सदस्य अनिल गोयल,प्रदीप गोयल,महावीर गोयल,उमेश संघल,राजू शिवहरे के साथ शहर के नागरिक मौजूद रहे।