एक नाबालिग किशाेर ने अपनी सगी विधवा भाभी पर ही शारीरिक उत्पीडन का मामला दर्ज कराया है।
धाैलपुर/राजाखेडा। धाैलपुर जिले में मानवीय संवेदनाआें काे झकझाेरने का मामला सामने आया है। एक नाबालिग किशाेर ने अपनी सगी विधवा भाभी पर ही राजाखेड़ा थाने में मामला दर्ज कराया है। किशाेर ने अपनी भाभी पर शारीरिक उत्पीडन का आराेप लगाया है।
शदी के दाे साल बाद भार्इ की कैंसर से माैत
पुलिस के अनुसार, बालक ने थाना पहुंचकर बताया कि उसके बडे भार्इ का विवाह साढ़े तीन साल पहले हुआ था। विवाह के दाे साल बाद भार्इ की कैंसर से माैत हाे गर्इ। इसके बाद से ही भाभी का व्यवहार आक्रामक हाे गया। वह उसके साथ जबरदस्ती करने लगी।
नाबालिग के साथ भाभी बिस्तर में साेने का प्रयास करने लगी ताे वह परेशान हाेकर अपनी मां के साथ साेने लगा। इसके बाद उसने भाभी की हरकताें की शिकायत उसके पिता से की। इसके बावजूद भाभी के आचरण में काेर्इ बदलाव नहीं आया।
उल्टे वह परिजनाें पर दबाव बनाने लगी। आराेपी भाभी ने बालक पर दबाव बनाया आैर शादी जैसे फाेटाे खिंचवाकर उसे अपना पति बताने लगी। पीड़ित के अनुसार, 23 सितंबर 2017 काे रात में वह चारपार्इ पर लेटा हुआ था।
डरा धमकाकर जबरदस्ती शरीरिक संबंध बनाएं
तभी भाभी ने डरा धमकाकर जबरदस्ती उसके साथ् शरीरिक संबंध बनाएं। इसके बाद कहा कि किसी काे बताया ताे तुझे आैर तेरे परिवार काे जान से खत्म करवा दूंगी। इस भय से पीड़ित चुप रहा। लेकिन आए दिन भाभी के एेसे बर्ताव से वह परेशान हाे गया आैर उसने आपबीती अपनी मां आैर भार्इ काे बतार्इ।
इसके बाद राजाखेडा थाने में मामला दर्ज करवाया गया। पीडित का आराेप है कि उसकी भाभी परिवारिक संपत्ति में से दाे हिस्से प्राप्त करने के लिए उसे जबरने पति बनाकर कम उम्र में उसका शरीरिक शाेषण कर रही थी। पुलिस से पाेस्काे एक्ट की विभिन्न धाराआें के तहत मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।