धौलपुर

हाइवे पर बाइक सवारों से लूटपाट, दो महिला समेत 3 घायल

मनियां थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 स्थित सूआ के बाग के पास सोमवार रात बाइक सवारों के साथ लूट की घटनाएं सामने आईं। बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने बाइक पर जा रही महिला और उसके परिवार को हमला बोल दिया। अज्ञात जने महिला से सोने का पेंडल व अन्य सामान छीनकर भाग गए। बदमाश ने बाइक को धक्का मारा जिससे संतुलन बिगडऩे से बाइक से गिरने से महिला व बच्चा गंभीर घायल हो गए।
less than 1 minute read
हाइवे पर बाइक सवारों से लूटपाट, दो महिला समेत 3 घायल Bike riders robbed on highway, 3 injured including two women

- पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा

dholpur. मनियां थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 स्थित सूआ के बाग के पास सोमवार रात बाइक सवारों के साथ लूट की घटनाएं सामने आईं। बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने बाइक पर जा रही महिला और उसके परिवार को हमला बोल दिया। अज्ञात जने महिला से सोने का पेंडल व अन्य सामान छीनकर भाग गए। बदमाश ने बाइक को धक्का मारा जिससे संतुलन बिगडऩे से बाइक से गिरने से महिला व बच्चा गंभीर घायल हो गए। इन्हें भर्ती कराया है। वारदात की सूचना पर पुलिस तलाशी के दौरान एक संदिग्ध युवक को बाइक समेत पकड़ा है।

जानकारी के अनुसार महिला गोलो और पति के साथ किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए धौलपुर आए थे। वापसी के दौरान देर शाम वह हाइवे से बाइक से लौट रहे थे। हाइवे पर सूआ के बाग के पास बाइक सवार दो अज्ञात जने अचानक आए और घेर लिया। बदमाशों ने पहले बाइक में लात मारी, जिससे गोलो सडक़ पर जा गिरी। इसके बाद बदमाशों ने महिल का सोने का पेंडल व अन्य सामान छीन कर भाग गए। इसके बाद कुछ दूरी पर बदमाशों ने बाइक सवार दंपती और उनके दो साल के बच्चे को घेर लिया। लूटपाट के दौरान बच्चा घायल हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, सूचना पर पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर एक संदिग्ध युवक चंद्रभान सिंह को पकड़ कर बाइक जब्त की है। जबकि अन्य युवक की तलाश में पुलिस जुटी है।

Published on:
04 Nov 2025 06:19 pm