
Dholpur news
Dholpur, सैंपऊ क्षेत्र में बसई नवाब कस्बे के चारों ओर निर्माण कराए गए रिंग रोड से बसई नवाब कस्बे में लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या से लोगों को राहत मिली है, लेकिन रिंग रोड पर बने सर्कल को लेकर कोई दिशा संकेतक या चेतावनी बोर्ड नहीं होने से यहां आए दिन हादसे सामने आ रहे हैं। वाहन चालकों को आगे सर्कल का अंदाजा नहीं रहता है और इससे टकराते हैं और कई दफा सामने गलत दिशा में जाने से सामने से आ रहे वाहन से भिडऩे की नौबत तक आ जाती है।
गौरतलब रहे कि सैंपऊ और बसई नवाब में जाम की समस्या को लेकर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में तत्कालीन विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने सरकार को उक्त समस्या पर ध्यान दिलाया। जिस पर बाद में इलाके में जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए रिंग रोड का निर्माण हुआ, जिससे समस्या तो सुलझी लेकिन निर्माण कार्य के दौरान आवश्यक तय मापदंड पर ध्यान नहीं दिया। जिम्मेदार विभाग की ओर से यहां रिंग रोड पर पर्याप्त संकेतक बोर्ड नहीं लगाए गए और न ही सर्कल को हादसे को ध्यान में रखते हुए बनाया गया। जिसके चलते आए दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
वाहन टकराने से सर्कल क्षतिग्रस्त
हादसों के चलते सर्कल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। बसई नबाव से पिपहेरा की ओर जाने वाले रिंग रोड स्थित सर्कल की स्थिति और भी खराब है। सर्कल क्षतिग्रस्त होने से रात्रि के समय वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही सर्कल पर भी रात्रि में वाहन चालकों को सचेत के लिए कोई संकेतक या रेडियम पट्टी इत्यादि कुछ नहीं हैैं जिससे चालक को दूर से अंदाजा हो सके। जिससे यहां हादसे हो रहे हैं। सर्कल पर कोइ्र सोलर लाइट भी नहीं है, जिससे आसपास नजर आ सके।
- मामला मेरे संज्ञान में है, कुछ काम पेंडिंग रह गया था, जल्द ही मरम्मत कार्य कराया जाएगा एवं सांकेतक बोड भी लगाए जाएंगे।
- अमित शर्मा, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी विभाग
- बसई नवाव से पिपहेरा की ओर रिंग रोड स्थित सर्कल पर आए दिन हादसे होते हैं। जिम्मेदार अधिकारियों के यहां पर्याप्त संख्या में सांकेतिक बोड नहीं लगाए गए हैं, जिसके कारण वाहन चालकों को सर्कल का अनुमान नहीं होता और हादसे का शिकार हो जाते हैं।
- तरुण त्यागी, स्थानीय युवक
- सर्कलों पर रोज एक्सीडेंट होते हैं। कई बार अधिकारियों को इस समस्या की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई भी सुनने वाला नहीं है। सर्कल भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, कल पुलिस के सामने एक्सीडेंट हुआ था पर इस समस्या की ओर किसी का ध्यान नहीं जाता।
- अमित, स्थानीय युवक
Published on:
24 Jun 2026 07:41 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
