धौलपुर

चारागाह भूमि पर गरजा बुलडोजर अतिक्रमण ध्वस्त

कब्जे की नीयत से करीब 8 हेक्टेयर चरागाह भूमि पर कर दी फसल खड़ी – डागरीपुरा के जंगल का मामला dholpur, सरमथुरा उपखंड स्थित ग्राम पंचायत गौलारी अन्तर्गत डागरीपुरा गांव में प्रशासन ने एसडीएम अल्का श्रीवास्तव के निर्देशन में करीब 8 हेक्टेयर चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाकर खड़ी फसल को नष्ट किया है। राजस्व विभाग […]

less than 1 minute read

कब्जे की नीयत से करीब 8 हेक्टेयर चरागाह भूमि पर कर दी फसल खड़ी

- डागरीपुरा के जंगल का मामला

dholpur, सरमथुरा उपखंड स्थित ग्राम पंचायत गौलारी अन्तर्गत डागरीपुरा गांव में प्रशासन ने एसडीएम अल्का श्रीवास्तव के निर्देशन में करीब 8 हेक्टेयर चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाकर खड़ी फसल को नष्ट किया है। राजस्व विभाग की टीम ने तहसीलदार महेश चौहान के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए करीब 8 हेक्टेयर चरागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया है।

राजस्व विभाग की टीम ने जेसीबी चलाकर करीब आठ हेक्टेयर चरागाह भूमि पर खड़ी फसलों को रौंद दिया गया। तहसीलदार महेश चौहान ने बताया कि डागरीपुरा के जंगल में खसरा नंबर 2248 किस्म चरागाह रकवा करीब 100 बीघा पर ग्रामीणों ने अतिक्रमण की नीयत से चरागाह भूमि को समतल कर खेत बना लिए थे। वही कई साल से अतिक्रमण कर फसल बुवाई कर रहे थे। राजस्व विभाग की टीम ने जेसीबी मशीन से खड़ी फसल को रौंदते हुए मवेशी को छोड़ दिया गया, हालांकि राजस्व विभाग की कार्रवाई देख अतिक्रमी भूमिगत हो गए। इधर रसूखदार चरागाह भूमि से मोटी चांदी कूट रहे थे। चरागाह भूमि पर जिन रसूखदारों ने कब्जा कर रखा था। वे दूसरे किसानों को आसपास भी फटकने नही देते थे। वहीं गांव की मवेशी को चराने से भी बंद कर दिया गया था। अतिक्रमी चरागाह भूमि से प्रति साल खेती से कमाई करते थे। कार्रवाई में गिरदावर यतेन्द्र शर्मा, शिवराज सिंह, रिषी मीणा, हल्का पटवारी ज्ञानप्रकाश, बौबी गुर्जर, ग्राम विकास अधिकारी कपूरचंद शर्मा आदि मौजूद थे।

Published on:
27 Feb 2026 07:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर