
मनियां में युवती से सामूहिक दुष्कर्म
-शौच के निकली युवती को कार को उठाकर ले गए
धौलपुर. मनियां थाना इलाके के एक गांव में रहने एक युवती को कार सवार तीन युवक उठाकर ले गए। इस दौरान आरोपितों ने युवती से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। घटना के बाद पीडि़ता अपने परिजन के साथ थाने पहुंची और पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी देते हुए मामला दर्ज कराया। पुलिस ने दर्ज मामले अनुसंधान शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार मनियां थाना इलाके में रहने वाली 18 वर्षीय पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि 17 दिसम्बर को रात करीब 9 बजे घर से कार में सवार होकर गांव दुल्हारा निवासी रामप्रकाश कुश्वाह पुत्र कैलाशी कुश्वाह अपने दो साथियों के साथ आया और पीडि़त को उठाकर ले गया। आरोप है कि आरोपितों ने पीडि़ता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, इस दौरान पीडि़ता अचेत हो गई। सुबह करीब 5 बजे आरोपित पीडि़ता को अचेतावस्था में गांव के समीप छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद पीडि़ता अपने परिजन के साथ थाने पहुंची और पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी देते हुए मामला दर्ज कराया। मामले की जांच कर रहे सीओ मनियां ने बताया कि पीडि़ता का मेडिकल मुआयना करा लिया गया है, मामले से जुड़े अन्य साक्ष्य भी जुटाएं जा रहे है। आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएंगा।