धौलपुर

साईबर क्राइम: सीकर पढ़ाई के दौरान लग्जरी लाइफ जीने की खातिर चलाने लगे ठगी का सिंडिकेट

-पश्चिमी बंगाल सहित कई शहरों की बैंकों में मिला ट्रांजेक्शन, चार आईफोन बरामद dholpur, सरमथुरा. आधुनिकता की चकाचौंध में महंगे शौक पूरा करने के लिए युवा वर्ग साइबर क्राइम की दुनिया में कदम रख आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में लगे है। शहर में अपराध की दुनिया में युवा वर्ग के शामिल होने का ट्रेंड […]

2 min read
साईबर क्राइम: सीकर पढ़ाई के दौरान लग्जरी लाइफ जीने की खातिर चलाने लगे ठगी का सिंडिकेट Cyber ​​Crime: Sikar student started running a fraud syndicate to live a luxurious life during his studies

-पश्चिमी बंगाल सहित कई शहरों की बैंकों में मिला ट्रांजेक्शन, चार आईफोन बरामद

dholpur, सरमथुरा. आधुनिकता की चकाचौंध में महंगे शौक पूरा करने के लिए युवा वर्ग साइबर क्राइम की दुनिया में कदम रख आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में लगे है। शहर में अपराध की दुनिया में युवा वर्ग के शामिल होने का ट्रेंड भविष्य के लिए खतरनाक माना जा रहा है।

सरमथुरा थानापुलिस द्वारा ऑपरेशन साइबर शील्ड एवं म्यूल हंटर चलाकर साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए धरपकड़ की जा रही है। सरमथुरा थानापुलिस ने शनिवार को एक नाबालिग सहित तीन युवको को दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार आईफोन को जप्त किया है। पुलिस तफ्तीश में तीनों युवकों को साइबर अपराध में शामिल होने के प्रमाण मिले है।

थानाप्रभारी हरेन्द्र सिंह ने बताया कि युवा वर्ग महंगे मोबाइल, रेसर बाइक, फैशनेबल चश्मे, ब्रांडेड कपड़े और जूते पहनकर स्टाइल मारने के लिए अपराध के दलदल में धंस रहे हैं। जो धीरे धीरे संगीन वारदातों को अंजाम देने लगे हैं। थानाप्रभारी ने बताया कि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि खरेर नदी के पास तीन संदिग्ध युवक घूम रहे हैं। जो किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।

पुलिस ने सूचना के आधार पर खरेर नदी के समीप से अनिल कुमार निवासी उमरेह, सतेन्द्र निवासी सुनकई सहित एक नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस ने उक्त युवकों के पास चार आईफोन मिलने पर पड़ताल की गई।

थानाप्रभारी ने बताया कि पुलिस ने सख्ती से पूछताछ करने सहित बैंक एकाउंट की पड़ताल की गई तो उक्त युवकों के बैंक एकाउंट से पश्चिमी बंगाल सहित विभिन्न शहरों की बैंकों में राशि का ट्रांजेक्शन किया गया था। पुलिस तफ्तीश में यह बात सामने आई कि उक्त युवकों द्वारा लड़की की आवाज में लोगों को प्रेमजाल में फंसाकर, फेसबुक व इस्टाग्राम पर पुलिस व फौज की वर्दी में डीपी लगाकर, एस्कॉर्ट सेवा व लकडियों के न्यूड़ वीडियो एडटिंग कर ब्लैकमेल व ठगी की वारदात को अंजाम दिया जाता था।

थानाप्रभारी ने बताया कि उक्त युवकों ने सीकर में पढ़ाई के दौरान लग्जरी लाइफ स्टाइल जीने की खातिर साइबर अपराध की दुनिया में कदम रखा था। जिनके बैंक एकाउंट में लाखों के लेनदेन के प्रमाण मिले हैं। थानाप्रभारी ने बताया कि युवकों के आईफोन में अरब कन्ट्री के विदेशी नागरिकों से भी चैटिंग के प्रूफ मिले हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

Published on:
19 Apr 2026 06:58 pm