धौलपुर

डांसर छात्र के कटा दिए बाल, थाने तक पहुंचा मामला

धौलपुर. शहर के एक निजी विद्यालय प्रशासन की ओर से एक छात्र के बाल काट दिए जाने का मामला सामने आया है। छात्र को विद्यालय में प्रवेश दिलाने के दौरान परिजन ने बालक के डांसर होने और बाल नहीं काटे जाने बात विद्यालय प्रशासन को बताई थी।
less than 1 minute read
Jan 22, 2019
dholpur news dholpur
डांसर छात्र के कटा दिए बाल, थाने तक पहुंचा मामला

डांसर छात्र के कटा दिए बाल, थाने तक पहुंचा मामला
- निजी स्कूल से जुड़ा मामला
धौलपुर. शहर के एक निजी विद्यालय प्रशासन की ओर से एक छात्र के बाल काट दिए जाने का मामला सामने आया है। छात्र को विद्यालय में प्रवेश दिलाने के दौरान परिजन ने बालक के डांसर होने और बाल नहीं काटे जाने बात विद्यालय प्रशासन को बताई थी। छात्र के बाल काटने को लेकर कलक्टर के पास पहुंच गया, जांच बाल कल्याण समिति को दी गई है। विवाद निहालगंज थाने तक पहुंच गया है।
जानकारी के अनुसार शहर के एक निजी विद्यालय में बालक को प्रवेश दिलाए जाने के परिजन ने विद्यालय प्रशासन को बताया कि बालक डांसर है, इसलिए इसके बाल नहीं काटे जाएं। इस पर विद्यालय प्रशासन ने रजामंदी भी दी। इसके बाद भी विद्यालय प्रशासन ने 26 जनवरी की परेड में छात्र के हिस्सा लिए जाने की बात कहते हुए बाल कटवा दिए। इस दौरान विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के बाल भी कटवाएं है। जबकि छात्र के परिजन का कहना है कि 29 जनवरी को उसकी मौसी की शादी है, तो भी हम उसके बाल नहीं कटने देते।
छात्र ने नहीं किया विरोध
विद्यालय प्रशासन का कहना है कि रुटिन के तहत जब विद्यार्थियों के बाल काटे जा रहे थे, इस दौरान छात्र की ओर से कोई भी विरोध नहीं किया गया और ना ही किसी प्रकार की कोई बाद विद्यालय के किसी भी शिक्षक को बताई गई।

Published on:
22 Jan 2019 12:04 pm