गंगा दशहरा पर्व पर गुरुवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का शहर के विख्यात पर्यटन स्थल मचकुण्ड सरोवर पर पहुंचना शुरू हो गया। यहां पर बड़ी संख्या में महिला और पुरुषों ने परिवार के साथ स्नान कर पूजा अर्चना की।
- मेले में श्रद्धालुओं ने की खरीदारी
धौलपुर. गंगा दशहरा पर्व पर गुरुवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का शहर के विख्यात पर्यटन स्थल मचकुण्ड सरोवर पर पहुंचना शुरू हो गया। यहां पर बड़ी संख्या में महिला और पुरुषों ने परिवार के साथ स्नान कर पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने यहां मचकुंड धाम में बने मंदिरों की परिक्रमा लगाई और मन्नत मांगी।
गंगा दशहरा पर्व के चलते यहां मचकुण्ड परिक्रमा मार्ग में कुछ दुकानें भी लगी थी, जहां पर महिलाएं और युवतियों खरीदारी करती नजर आई। मचकुण्ड पर धौलपुर शहर के अलावा बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण इलाकों से लोग स्नान करने पहुंचे। काफी लोग सुबह ही यहां स्नान को घाट पर पहुंच गए और स्नान कर पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना के बाद मंदिरों में दान-पुण्य किया।
मंदिरों में रही भीड़,
हुआ दान-पुण्यगंगा दशहरा के चलते शहर में विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही भक्त पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। यहां लोगों ने दान-पुण्य किया और खरबूजा, सत्तू, बिजना इत्यादि चढ़ाया। शहर में संतोषी माता मंदिर, राधाबिहारी, निहालेश्वर मंदिर, गंगाबाई बगीची मंदिर समेत कई मंदिरों पर श्रद्धालुओं का सुबह के समय दर्शनों के लिए तांता लगा रहा।