dholpur, सरमथुरा कस्वे में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद होते जा रहे हैं कि अब रिहायशी इलाकों के घरों में घुसकर बेखौफ चोरी की वारदात को अंजाम देने लगे हैं। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला शहर के वैदल पाड़ा में सामने आया है, जहां चोरों ने चोरी की नीयत से आधी रात के समय घर में घुसकर वृद्ध महिला के हाथों व गले से सोने के गहने छीनकर भाग गए।
dholpur, सरमथुरा कस्वे में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद होते जा रहे हैं कि अब रिहायशी इलाकों के घरों में घुसकर बेखौफ चोरी की वारदात को अंजाम देने लगे हैं। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला शहर के वैदल पाड़ा में सामने आया है, जहां चोरों ने चोरी की नीयत से आधी रात के समय घर में घुसकर वृद्ध महिला के हाथों व गले से सोने के गहने छीनकर भाग गए। जबकि मकान मालिक गहरी नींद में सो रहा था।
शहर के वैदल पाड़ा मोहल्ले में देर रात चोरी की नीयत से बदमाश मकान में घुस गए। चोरों ने चौक में सो रही 85 वर्षीय वृद्ध महिला के हाथों में पहनीं सोने की चूडिय़ां और गले से मोतियों की माला में जड़ी सोने की पत्री को लेकर फरार हो गए। चोरों के भागते ही पीडि़त वृद्धा के चिल्लाने पर परिजनों की नींद खुली, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुका था। रात्रि को ही पीडि़त परिवार ने सरमथुरा थाना पुलिस को दी।
पीडि़त कल्याण प्रसाद गोयल ने बताया कि रात्रि करीब एक बजे अज्ञात बदमाश छत से पानी की टंकी पर कूद कर घर में घुस गया। बदमाशों ने चौक में सोती वृद्ध महिला के साथ लूटपाट की। बदमाश महिला के हाथों से दो सोने की चूडियां व गले से मोती की माला में जड़ी सोने की पत्री को छीनकर भाग गए। पुलिस ने मौके से एक सेविंग ब्लेड को भी बरामद किया है जो वृद्धा के पलंग के पास पड़ा हुआ था। हालांकि वारदात के बाद ही सरमथुरा थाना पुलिस ने पहुंचकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस वारदात को गंभीरता से लेते हुए जांच-पड़ताल कर रही है। वहीं आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
आधी रात को शिक्षक को निशाना बनाने का प्रयास
कस्बा के साहनी पाड़ा में बदमाशों ने एक शिक्षक को भी निशाना बनाने की कोशिश की गई थी। आधी रात को बाइक सवार तीन बदमाशों ने शिक्षक राहुल शर्मा के घर के गेट को खटखटा कर खुलवाने की कोशिश की। शिक्षक ने जब फाटक नहीं खोला तो बदमाश पैसे लौटाने की धमकी देने लगे। शिक्षक की सूझबूझ से वारदात घटित होने से बच गई। उधर, थाना प्रभारी हरेन्द्र सिंह ने बताया कि दोनों प्रकरणों की जांच हो रही है।