धौलपुर. जिले भर के हार्ट मरीजों के लिए खुशखबरी है। जिला अस्पताल में अब हार्ट संबंधित मरीजों का भी इलाज हो सकेगा। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन में हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर की व्यवस्था की है। जिन्होंने प्रत्येक माह के दूसरे शुक्रवार को जिला अस्पताल में अपनी सेवाएं देना प्रारंभ कर दिया है।
धौलपुर. जिले भर के हार्ट मरीजों के लिए खुशखबरी है। जिला अस्पताल में अब हार्ट संबंधित मरीजों का भी इलाज हो सकेगा। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन में हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर की व्यवस्था की है। जिन्होंने प्रत्येक माह के दूसरे शुक्रवार को जिला अस्पताल में अपनी सेवाएं देना प्रारंभ कर दिया है। कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. डीके गर्ग जयपुर से आकर मरीजों को देख रहे हैं।
सरकार ने जिला अस्पताल पर 200 करोड़ रुपए खर्च तो कर दिए, लेकिन गंभीर बीमारियों के स्पेशलिस्टों का अभाव सदा रहा। जिसमें गैस्ट्रो, कॉर्डियो और यूरो जैसी बीमारियां प्रमुख हैं। डॉक्टरों और जरूरी जांचों को लेकर मरीजों को अन्य शहरों का रुख करना पड़ रहा है। जिसे देखते हुए जिला अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों की बेहतरी के लिए कदम उठाया है। जिसमें हार्ट से संबंधित मरीजों का इलाज अब जिला अस्पताल में हो सकेगा। अस्पताल प्रबंधन की कोशिशों के बाद जयपुर में अपनी सेवाएं दे रहे कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. डीके गर्ग प्रत्येक माह के दूसरे शुक्रवार को जिला अस्पताल में अपनी सेवाएं देंगे। डॉ. गर्ग ने अस्पताल में अपनी सेवाएं देना प्रारंभ भी कर दिया है। गत शुक्रवार को लगभग 200 हार्ट के मरीजों की जांच करा उन्हें उपचार भी दिया गया। उपचार के दौरान हार्ट संबंधित नॉर्मल मरीजों का इलाज अस्पताल में ही किया जा रहा है। वहीं गंभीर मरीजों का औपचारिक इलाज कर उनको जयपुर स्थित एसएमएस या अन्य संस्थाओं में इलाज कराने के लिए परामर्श दिया जाता है।
हार्ट संबंधित जांचों को अभाव
जिला अस्पताल प्रबंधन ने हार्ट संंबंधित मरीजों को सुविधा देते हुए उनका इलाज तो प्रारंभ करा दिया, लेकिन अभी भी उनके सामने कुछ पेंचीदा समस्याएं रहेंगी। दरअसल अस्पताल में हार्ट संबंधित अभी कोई जांच भी नहीं हो रही। केवल ईसीजी, शुगर की जांच से ही काम चलाया जा रहा है। हालांकि पीएम समरवीर सिंह का कहना है कि सोनाग्राफी मशीन के माध्यम से ईको जांच की जा सकती है। जिसके लिए ईको फे्रम लाने की आवश्यकता है, जिसे जल्द ही मंगवाया जाएगा। जिससे मरीजों की ईको भी हो सके। साथ ही पीएम का कहना है कि आगामी दिनों में जिला अस्पताल में यूरोलॉजिस्ट की सेवाएं प्रारंभ करने पर कार्य किया जा रहा है। जिससे गंभीर बीमारियों से प्रताडि़त मरीजों को बाहर ना जाना पड़े।
धौलपुर जिले से मेरा गहरा नाता है, क्योंकि मैं सरमथुरा का निवासी हूं। जिले के हार्ट मरीजों को कोई परेशानी न हो इसको लेकर यह कदम उठाया है। प्रत्येक माह के दूसरे शुक्रवार को मैं जिला अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहा हंू।
-डॉ. डीके गर्ग, कॉर्डियोलॉजिस्ट