धौलपुर

धौलपुर नगर परिषद चुनाव: डैमेज कंट्रोल में जुटी भाजपा, कांग्रेस भी सक्रिय

नगर परिषद धौलपुर का चुनाव सत्ताधारी दल और विपक्षी कांग्रेस के लिए नाक का सवाल बन गया है। गुरुवार को भाजपा के कई दिग्गज डैमेज कंट्रोल के लिए सुबह से ही जुट गए। उधर कांग्रेस इस दफा अपना बोर्ड बनाने के लिए ऐड़ी चोटी का प्रयास कर रही है।
3 min read
Dholpur news
एसडीएम कार्यालय में चुनाव संबंधी कार्य करते कार्मिक

धौलपुर. निकाय चुनाव में नगर परिषद धौलपुर का चुनाव सत्ताधारी दल और विपक्षी कांग्रेस के लिए नाक का सवाल बन गया है। गुरुवार को भाजपा के कई दिग्गज डैमेज कंट्रोल के लिए सुबह से ही जुट गए। उधर, भाजपा नेता अशोक परनामी ने संगठन पदाधिकारियों की पार्टी कार्यालय में बैठक ली और अपने-अपने वार्डों में मोर्चा संभालने को कहा। उधर, कांग्रेस भी दबे पांव स्थिति का जायजा ले रही है।

कांग्रेस इस दफा अपना बोर्ड बनाने के लिए ऐड़ी चोटी का प्रयास कर रही है। हालांकि, गत बोर्ड कांग्रेस समर्थित ही था और निर्दलीय प्रत्याशी खुशबू सिंह को कांग्रेस पार्टी ने समर्थन दिया था। लेकिन गहलोत सरकार की पराजय के बाद राजस्थान में भाजपा सरकार ने कमान संभाल ली। लेकिन जिले में एक भी भाजपा एमएलए नहीं होने से पार्टी को मायूसी का सामना करना पड़ा। इसके बाद लोकसभा चुनाव में भी करौली-धौलपुर सीट पर कांग्रेस विजयी रही। लगातार दो चुनावों की हार के बाद इस दफा भाजपा सतर्क है और पार्टी चुनावी रणनीति के लिए कुछ माहिर खिलाड़ी धौलपुर भेजे हैं, जो स्थिति को अनुकूल बनाने का प्रयासरत हैं। उधर, कांग्रेस, बसपा और निर्दलीय भी मोर्चा संभाले हुए हैं। धौलपुर शहर में कई निर्दलीय पार्टियों के प्रत्याशियों पर भारी पड़ते दिख रहे हैं।

जलभराव में रामभरोसे छोडऩा पड़ रहा भारी

उधर, शहर में जलभराव, सीवरेज समस्या, क्षतिग्रस्त सडक़ें और रोशनी व्यवस्था में बीते दो से तीन साल में स्थिति बिगडऩे से भी कई प्रत्याशियों की सांसें फूल रही हैं। हालांकि, कई माहिर प्रत्याशी जब सीसी सडक़ों के लिए स्टीमेट और प्लान बन रहा था तो उन्होंने अपने कार्य करा तो लिए लेकिन इसके बाद भी अंदुरुनी उठा-पटक और वोटरों के मन को भांपना ढेड़ी खीर हो गया है। उधर, भाजपा और कांग्रेस दोनों की दल वार्डों में ताल ठोक रहे वोट कटाऊ प्रत्याशियों से मनुहार करने में जुटे हैं। देर शाम तक बैठकें चलती रहीं। कई लोग रिश्तेदार और परिचितों को लेकर घर तक पहुंच गए। कई तो अडिय़ल रूख और खरी-खोटी तक झेलनी पड़ी।

पत्नी के पर्चा वापस लेने पर पति के निॢवरोध की संभावना

बसेड़ी नगर पालिका में वार्ड 3 में नतीजे शायद गुरुवार दोपहर तीन बजे बाद आने की संभावना है। इसकी वजह यहां पर केवल एक ही प्रत्याशी मैदान में होना बताया जा रहा है। पालिका के वार्ड 3 में निर्दलीय प्रत्याशी रामनिवास शर्मा के निर्विरोध होने की संभावना बन गई हैं। वार्ड में शर्मा की पत्नी वीरबती के पर्चा वापस लेने के बाद यहां अब केवल एक ही प्रत्याशी शेष है। ऐसे में संभव है कि गुरुवार दोपहर यहां प्रत्याशी निर्विरोध घोषित हो जाए। ग्रामीण क्षेत्र के वार्ड में लोगों ने एक ही प्रत्याशी को मैदान में उतारा था।

पूर्व सभापतियों ने भी ठोकी ताल

नगर परिषद चुनाव में पूर्व सभापति और उनके खैमे के लोग भी ताल ठोक रहे हैं। कई निर्दलीय और तो कुछेक टिकट नहीं मिलने पर बसपा और निर्दलीय से मैदान में है। वहीं, कई तो अभी से पार्षद के साथ सभापति के सपने बुन रहे हैं। वर्तमान में करीब आधा दर्जन लोग सभापति की सूची में चर्चा में बने हुए हैं। हालांकि, नगर परिषद इतिहास में अभी तक दोबारा कोई सभापति नहीं बना है।

वार्ड नम्बर 8 फिर से सुर्खियों में

नगर परिषद के वार्ड नम्बर 8 में जलभराव और सीवेज के गंदे पानी से गुस्साएं लोगों के पोस्टर टांग मतदान का बहिष्कार करने की चेतावनी के बाद फौरी तौर पर प्रशासन ने मरहम लगा तो लगा दी। हालांकि, नगर परिषद प्रशासन समस्या निस्तारण दावा कर रहा है लेकिन अब स्थानीय लोगों का कहना है कि मतदान लोकतंत्र का अधिकार है, वह अपना फर्ज निभाएंगे। वहीं, उक्त वार्ड में चुनाव रोचक बन गया है।

जिले के निकाय चुनाव की स्थितिनिकाय वार्ड निरस्त शेष नामांकन

धौलपुर 60 139 476

बाड़ी 45 93 313

राजाखेड़ा 35 10 138

सरमथुरा 25 18 101

बसेड़ी 25 59 161

सैंपऊ 20 25 185

मनियां 20 22 76

Updated on:
03 Sept 2026 05:50 pm
Published on:
03 Sept 2026 05:50 pm