dholpur: बाड़ी उपखंड की सदर थाना पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पीछा करते हुए चंबल बजरी के ट्रैक्टर और ट्राली को पकड़ एक चालक को भी हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस को इस दौरान करीब 7 किलोमीटर तक ट्रैक्टर का अलग-अलग रास्तों पर पीछा करना पड़ा। बाद में सड़क पर कांटों का फट्टा डालकर ट्रैक्टर की गति को नियंत्रित किया और टायरों को खराब किया गया।
dholpur: बाड़ी उपखंड की सदर थाना पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पीछा करते हुए चंबल बजरी के ट्रैक्टर और ट्राली को पकड़ एक चालक को भी हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस को इस दौरान करीब 7 किलोमीटर तक ट्रैक्टर का अलग-अलग रास्तों पर पीछा करना पड़ा। बाद में सड़क पर कांटों का फट्टा डालकर ट्रैक्टर की गति को नियंत्रित किया और टायरों को खराब किया गया। इसके बाद एक स्थान से ट्रॉली को तो दूसरे स्थान से ट्रैक्टर और चालक को पकड़ा गया है। पुलिस ट्रैक्टर चालक से पूछताछ कर रही है।
सदर थाना अधिकारी मोहर सिंह ने बताया कि चंदीलपुरा की घाटी से एक बजरी से भरा ट्रैक्टर बाड़ी की तरफ आता दिखा तो पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वह तेज गति में भागने लगा। ट्रैक्टर पहले बाड़ी सिटी की तरफ आया बाद में उसे धनोरा रोड रिंग रोड की तरफ ले गया। इस दौरान भी पुलिस ने उसका पीछा नहीं छोड़ा तो ट्रैक्टर इधर-उधर घुमाते हुए फिर से बाड़ी की ओर लाया गया। इस दौरान सूचना पर बाड़ी कोतवाली पुलिस ने भी नाकाबंदी कर दी तो ट्रैक्टर को चालक ने फिर से मोड़ लिया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद कांटों का पट्टा डालकर ट्रैक्टर और ट्राली के टायरों को खराब कर दिया।उसके बाद भी आरोपी चालक ट्राली को छोड़कर ट्रैक्टर को लेकर भाग गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर और चालक दोनों को पकड़ा है।
सड़क हादसा में पति-पत्नी के साथ देवर घायल,दो की हालत गंभीर
dholpur, बाड़ी उपखंड के रिंग रोड पर सैंपऊ को जाने वाले रास्ते पर सड़क हादसा हुआ है। ब्लैक कलर स्कॉर्पियो गाड़़ी ने कंचनपुर के सोहा गांव से बाड़ी जा रहे बाइक सवार पति-पत्नी और देवर को टक्कर मार दी। दुर्घटना में सड़क पर पड़े घायलों को दूध लेने जा रहे सैपऊ रोड निवासी मदनमोहन सिंघल ने बाड़ी अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते दो घायलों को जिला अस्पताल धौलपुर रेफर किया है।
दुर्घटना के बाद घायलों के मददगार बने मदन मोहन सिंघल ने बताया कि वह पास के गांव में दूध लेने जा रहे थे। सुबह की घटना है। कंचनपुर के सोहा गांव निवासी राजू पुत्र सूबेदार नाई अपने भाई रजत और अपनी पत्नी भूरी के साथ बाइक से बाड़ी किसी काम से आ रहा था। इस दौरान बसेड़ी रोड से आई ब्लैक कलर गाड़ी ने उनको टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीनों सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। गाड़ी चालक मौके से गाड़ी सहित गायब हो गया। घटना के बाद उन्होंने आसपास के लोगों के सहयोग से तीनों घायलों को बाड़ी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया है। राजू और उसकी पत्नी भूरी को गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना की जानकारी सदर पुलिस को दी गई है।