धौलपुर

राजस्थान में इस रेलवे स्टेशन को मिली बड़ी सौगात, अब इस नए अवतार में दिखेगा ये रेलवे स्टेशन

राजस्थान में इस रेलवे स्टेशन को मिली बड़ी सौगात, अब राजस्थानी लुक में दिखेगा ये रेलवे स्टेशन  
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 May 2018, 3:02 AM IST
railway station
railway station

धौलपुर ।

राजस्थान के धौलपुर स्टेशन को नई सौगात मिली है। कुछ दिनों में शहर का रेलवे स्टेशन नए लुक में नजर आएगा। स्टेशन को सुंदर बनाने के लिए धौलपुर जंक्शन को नया लुक दिया जा रहा है। इसे लेकर रेलवे ने तैयारियों पूरी कर ली है। साथ ही रेलवे स्टेशन पर न्यू लुक देने का काम भी शुरू हो गया है।

आपको बता दें कि धौलपुर रेलवे स्टेशन अब नए लुक में दिखाई देगा। रेलवे स्टेशन की दीवारों पर इन दोनों राजस्थानी लुक देने के लिए पेंटिंग की जा रही है । इसमें राजस्थान की हवेलियां और नकाशी की पेंटिंग रेलवे स्टेशन की दीवारों पर की जा रही है। स्टेशन की दीवारों को गुलाबी रंग कर, उस पर सफेद रंग से चित्रकारी की जा रही है । धौलपुर रेलवे स्टेशन उत्तर मध्य रेलवे जोन के आगरा मंडल में आता है । इससे पहले आगरा मंडल के 5 स्टेशनों पर चित्रकारी की जा चुकी है। इसमें भरतपुर जिले का नदबई ओर हेलक स्टेशन भी शामिल है ।

धौलपुर जंक्शन को लेकर पूरी तरह से राजस्थानी थीम पर कार्य किया जा रहा है। कुछ दिनों में पर्यटन और यात्रियों के सामने स्टेशन का नया दृश्य उभर कर आएगा। इस पर काम शुरू हो गया है, कुछ दिनों में स्टेशन को राजस्थानी थीम में रंगने का ये काम पूरा हो जाएगा।

Published on: