6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dholpur: दीपावली से पहले मिड-डे मील कर्मियों को बड़ी राहत

मिड-डे मील योजना से जुड़े हजारों विद्यार्थियों को भोजन उपलब्ध कराने वाले रसोइयों एवं कुक-कम-हेल्पर कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से भुगतान की प्रतीक्षा कर रहे योजना से जुड़े कार्मिकों के लिए जिला प्रशासन की ओर से बड़ी पहल करते हुए जिले के छह ब्लॉकों को कुल 9 करोड़ 64 लाख 26 हजार 811 रुपए का भुगतान किया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धौलपुर

•

image

Naresh Kumar Lawaniyan

•

Updated: 6 Nov 2026, 7:31 PM IST

Dholpur news

जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक कार्यालय धौलपुर

dholpur, राजाखेड़ा. दीपावली से पहले जिले के सरकारी विद्यालयों में संचालित पीएम पोषण (मिड-डे मील) योजना से जुड़े हजारों विद्यार्थियों को भोजन उपलब्ध कराने वाले रसोइयों एवं कुक-कम-हेल्पर कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से भुगतान की प्रतीक्षा कर रहे योजना से जुड़े कार्मिकों के लिए जिला प्रशासन की ओर से बड़ी पहल करते हुए जिले के छह ब्लॉकों को कुल 9 करोड़ 64 लाख 26 हजार 811 रुपए का भुगतान किया जाएगा।

जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय), प्रारंभिक धौलपुर ने बताया की जिला कलक्टर के निर्देश पर दीपावली से पूर्व भुगतान सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं। सभी बिल आयुक्त, मिड-डे मील, राजस्थान, जयपुर को एसएनए-स्पर्श पोर्टल पर अग्रेषित किए गए थे जो सभी बिल स्वीकृत हो चुके हैं तथा कोषालय जयपुर की ओर से संबंधितों के बैंक खातों में राशि का अंतरण किया जा रहा है।

राजाखेड़ा ब्लॉक को 1.30 करोड़ की स्वीकृति

जिले के छह ब्लॉकों में राजाखेड़ा के लिए भी 1 करोड़ 30 लाख 41 हजार 364 रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इसमें 93 लाख 1 हजार 809 रुपए विद्यालयों की कुकिंग कन्वर्जन राशि तथा 37 लाख 39 हजार 555 रुपए कुक-कम-हेल्पर कर्मचारियों के मानदेय के लिए निर्धारित किए गए हैं। इस राशि से राजाखेड़ा क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में मिड-डे मील व्यवस्था के संचालन और उससे जुड़े कार्मिकों के भुगतान को गति मिलेगी।

बाड़ी को सर्वाधिक, सरमथुरा को 1.14 करोड़

ब्लॉकवार स्वीकृत राशि पर नजर डालें तो बाड़ी ब्लॉक को सर्वाधिक 2 करोड़ 14 लाख 51 हजार 619 रुपए मिले हैं। सैंपऊ ब्लॉक के लिए 1 करोड़ 95 लाख 20 हजार 491 रुपए, धौलपुर के लिए 1 करोड़ 86 लाख 74 हजार 640 रुपए, राजाखेड़ा के लिए 1 करोड़ 30 लाख 41 हजार 364 रुपए, बसेड़ी के लिए 1 करोड़ 22 लाख 90 हजार 330 रुपए तथा सरमथुरा ब्लॉक के लिए 1 करोड़ 14 लाख 48 हजार 367 रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

7.31 करोड़ कुकिंग कन्वर्जन और 2.32 करोड़ मानदेय के लिए….

कुल स्वीकृत 9 करोड़ 64 लाख 26 हजार 811 रुपए में से 7 करोड़ 31 लाख 92 हजार 638 रुपए कुकिंग कन्वर्जन राशि के रूप में निर्धारित किए गए हैं, जो कुल राशि का 75.9 प्रतिशत है। वहीं 2 करोड़ 32 लाख 34 हजार 173 रुपए कुक-कम-हेल्पर कर्मचारियों के मानदेय के लिए स्वीकृत हुए हैं, जो कुल राशि का 24.1 प्रतिशत है।

भुगतान को प्रशासन ने दी प्राथमिकता

जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार पीएम पोषण योजना के तहत जिले के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों को प्रतिदिन पौष्टिक एवं गुणवत्तायुक्त भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना के प्रभावी संचालन में रसोइयों एवं कुक-कम-हेल्पर कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में उनसे जुड़े भुगतान को प्रशासनिक प्राथमिकता देते हुए दीपावली से पूर्व राशि का हस्तांतरण सुनिश्चित करने की पहल की गई है। अब स्वीकृत राशि संबंधित लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचने की प्रक्रिया जारी है।