धौलपुर

अमृत भारत योजना में चमका धौलपुर स्टेशन, करोड़ों रुपए की लागत से स्टेशन पर आधुनिक यात्री सुविधाओं का विकास

धौलपुर रेलवे स्टेशन पर अपनी भव्यता और नवीन यात्री सुविधाओं को लेकर मुख्य स्टेशन बनने जा रहा है। लगभग 30.79 करोड़ रुपए की लागत से स्टेशन को आधुनिक, सुविधाजनक एवं दिव्यांगजन अनुकूल बनाया जा रहा है। स्टेशन भवन का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है, जबकि फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) एवं लिफ्ट का कार्य प्रगति पर है।
2 min read
Dholpur news
Dholpur, स्टेशन पर बनाया जा रहा 12 मीटर चौड़ा एफओबी

धौलपुर. आगरा मंडल में संभवतया आगरा कैंट और फोर्ट स्टेशन के बाद अब धौलपुर रेलवे स्टेशन पर अपनी भव्यता और नवीन यात्री सुविधाओं को लेकर मुख्य स्टेशन बनने जा रहा है। आगरा मंडल में राजस्थान के ग्वालियर लाइन पर धौलपुर रेलवे स्टेशन अंतिम है। यहां से आगे झांसी मंडल का क्षेत्र शुरू हो जाता है। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत धौलपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास एवं आधुनिकीकरण का कार्य प्रगति पर है।

लगभग 30.79 करोड़ रुपए की लागत से स्टेशन को आधुनिक, सुविधाजनक एवं दिव्यांगजन अनुकूल बनाया जा रहा है। स्टेशन भवन का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है, जबकि फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) एवं लिफ्ट का कार्य प्रगति पर है। जानकारी के अनुसार स्टेशन पर लगभग 15 करोड़ रुपए की लागत से 12 मीटर चौड़े एफओबी का निर्माण हो रहा है। जो यात्रियों को 1 से 5 प्लेटफॉर्मों को आपस में जोड़ेगा। यात्री मुख्य इमारत के ग्राउंड फ्लोर से टिकट लेकर द्वितीय तल से एफओबी से सीधे फ्लेटफार्मों पर आ-जा सकेंगे। नई इमारत में एफओबी के साथ लगभग 94 लाख रुपए की लागत से लिफ्ट का निर्माण हो रहा है। इससे विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन, महिलाओं, बच्चों तथा अधिक सामान के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। भीड़भाड़ के समय यात्रियों का आवागमन भी अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित होगा।

यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

नए स्टेशन भवन में रिटायरिंग रूम, डॉरमेट्री एवं लिफ्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम, आधुनिक साइनेज, कोच पोजिशन डिस्प्ले सिस्टम, मानक रैंप, दिव्यांगजन पार्किंग, लो.हाइट टिकट बूथ, हेल्प बूथ, सीसीटीवी, दिव्यांगजन अनुकूल शौचालय एवं वाटर बूथ जैसी सुविधाओं का प्रावधान किया जा रहा है। स्टेशन पुनर्विकास के तहत 2,836 वर्गमीटर में मुख्य स्टेशन भवन की फिनिशिंग, 780 वर्गमीटर सर्कुलेटिंग एरिया, 3,172 वर्गमीटर पार्किंग तथा 2,160 वर्गमीटर प्लेटफॉर्म सरफेसिंग का कार्य किया जा रहा है।

साइनेज बोर्ड होंगे खास, बिना भटेके आ जा सकेंगे यात्री

स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा एवं बेहतर मार्गदर्शन के लिए स्टेशन भवन में विभिन्न यात्री सुविधाओं से संबंधित साइनेज बोर्ड लगाए गए हैं। इन साइनेज बोर्ड के माध्यम से यात्रियों को स्टेशन पर उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं एवं संबंधित स्थानों की जानकारी आसानी से प्राप्त हो सकेगी। पुनर्विकास के बाद यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम प्लेटफॉर्म कनेक्टिविटी, बेहतर प्रवेश.निकास, सुव्यवस्थित पार्किंग, आधुनिक प्रतीक्षालय, रिटायरिंग रूम, डोरमेट्री रूम में ठहरने की सुविधा तथा दिव्यांगजन के लिए सुगम आवागमन उपलब्ध होगा।

जापानी इंजन यात्रियों को करेगा अभिनंदन

धौलपुर स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में ऐतिहासिक रेलवे इंजन स्थापित किया गया है, जो धौलपुर की गौरवशाली रेलवे विरासत और नैरोगेज रेल इतिहास की याद दिलाता है। यह ऐतिहासिक इंजन यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र होने के साथ.साथ नई पीढ़ी को भारतीय रेलवे की समृद्ध विरासत, तकनीकी विकास और धौलपुर के ऐतिहासिक रेल सफर से परिचित कराने का माध्यम भी है। यहां परिसर में रखा इंजन जपानी कंपनी ने बनाया था।

Updated on:
06 Oct 2026 07:11 pm
Published on:
06 Oct 2026 07:11 pm