धौलपुर

लम्बित मामले में निपटाने में धौलपुर अव्वल, प्रभारी मंत्री का जिला पिछड़ा

दिसम्बर का महीना पुलिस महकमे के लिए खासा मशक्कत वाला होता है। पुलिस साल इस अंतिम माह में कम से कम मुकदमे दर्ज होने की सोचती है। ऐसा इसलिए इस माह में पेंडेंसी (लम्बित) मुकदमे निपटाने पर खासा जोर रहता है। इसलिए पुलिस अधिकारी इलाके में शांति रहे, इसको लेकर सजग रहता है और पूरा ध्यान लम्बित पड़े प्रकरणों को निपटाने पर रहता है। इसी का नतीजा है कि भरतपुर रेंज में धौलपुर जिला पेंडेंसी निपटाने के मामले में अव्वल रहा और प्रदेश में जयपुर ग्रामीण के बाद उसकी 11वीं रैंक है।

2 min read

- प्रदेश में 11वे स्थान पर धौलपुर, पेंडेंसी बची 7.35 फीसदी, डीग की रही 35 फीसदी

- बीते साल जिले में दर्ज हुई 6772 एफआइआर

धौलपुर. दिसम्बर का महीना पुलिस महकमे के लिए खासा मशक्कत वाला होता है। पुलिस साल इस अंतिम माह में कम से कम मुकदमे दर्ज होने की सोचती है। ऐसा इसलिए इस माह में पेंडेंसी (लम्बित) मुकदमे निपटाने पर खासा जोर रहता है। इसलिए पुलिस अधिकारी इलाके में शांति रहे, इसको लेकर सजग रहता है और पूरा ध्यान लम्बित पड़े प्रकरणों को निपटाने पर रहता है। इसी का नतीजा है कि भरतपुर रेंज में धौलपुर जिला पेंडेंसी निपटाने के मामले में अव्वल रहा और प्रदेश में जयपुर ग्रामीण के बाद उसकी 11वीं रैंक है। खास बात ये है कि जिला प्रभारी मंत्री और राजस्थान सरकार में मृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का जिला डीग पिछड़ गया और यहां पर करीब 35 फीसदी पेंडेंसी शेष बची है। डीग सूची में नीचे 51 नम्बर पर रहा। जबकि पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) आदर्श पेंडेंसी 10 फीसदी मानता है।

साइबर अपराध और संसाधनों की कमी

भरतपुर में से अलग होकर बने नवीन जिला डीग में वर्तमान में संसाधनों की कमी है। यहां पर सरकारी महकमे की कई इमारत अभी भी निर्माणाधीन हैं। साथ ही पुलिस थानों में संसाधनों की कमी है। डीग जिला बनने के बाद अधिकतर संसाधन भरतपुर में ही रह गए। साथ ही कई एजेंसी के कार्यालय और जाप्ता भी डीग में रेंज के अन्य जिलों के मुकाबले कम है। साथ ही डीग जिला हरियाणा के मेवात इलाके से सटा हुआ है। डीग से हरियाणा के नूंह मेवात, फिरोजपुर झिरका, यूपी के मथुरा और पड़ोसी में अलवर जिले की सीमा लगती है। वर्तमान में यह इलाका साइबर अपराध का गढ़ है। हालांकि, कुछ समय पहले काफी कार्रवाई हुई लेकिन अभी भी यह साइबर अपराधियों के लिए छोटा जामताड़ा है। डीग में वर्तमान में 13 थाने और 4 सर्किल हैं। जबकि धौलपुर में 19 थाने और 5 सर्किल हैं।

भरतपुर रेंज में जिलेवार पेंडेंसीजिला पेंडिंग एफआरआर पेंडेंसी बीते साल दर्ज एफआईआरधौलपुर 498 7.35 6,772

स.माधो. 496 9.09 5456 भरतपुर 803 9.71 8274

करौली 746 12.30 6067 डीग 1761 34.81 5059

जिलेवार थाने और सर्किल

जिला थाने सर्किल एससीएसटी सेल सिकाओ

भरतपुर 21 7 1 1धौलपुर 19 5 1 1

करौली 21 5 1 1डीग 13 4 0 1

स.माधो. 20 5 1 1- पेंडेंसी निपटाने के लिए लगातार कार्य किया। सभी अधिकारियों ने अच्छी मेहनत की और पुराने प्रकरणों को जल्द से जल्द निपटाया गया। जिससे पीडि़त व्यक्ति को राहत मिल सके।

- विकास सांगवान, जिला पुलिस अधीक्षक धौलपुर

Updated on:
04 Jan 2026 07:03 pm
Published on:
04 Jan 2026 07:02 pm
Also Read
View All

अगली खबर