2 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गड्ढों से जल्द राहत,शहर में 7 करोड़ की लागत बनेंगी सडक़ें

 शहरी क्षेत्र में अगले सप्ताह से कार्य होगा शुरू जिन स्थानों पर सडक़ों की हाइट, उन्हें पहले खोदने के निर्देश धौलपुर. शहर की सडक़ों की हालत से हर कोई वाकिफ है लेकिन अब जल्द स्थिति सुधरने की उम्मीद है। जयपुर में फंसी फाइल को क्लीरेंस के बाद अब नगर परिषद ने वर्क ऑर्डर जारी कर […]

2 min read
Google source verification
गड्ढों से जल्द राहत,शहर में 7 करोड़ की लागत बनेंगी सडक़ें Pothole relief imminent, roads will be built in the city at a cost of 7 crore rupees

शहरी क्षेत्र में अगले सप्ताह से कार्य होगा शुरू

जिन स्थानों पर सडक़ों की हाइट, उन्हें पहले खोदने के निर्देश

धौलपुर. शहर की सडक़ों की हालत से हर कोई वाकिफ है लेकिन अब जल्द स्थिति सुधरने की उम्मीद है। जयपुर में फंसी फाइल को क्लीरेंस के बाद अब नगर परिषद ने वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार ५ मार्च से संबंधित फर्म को शहर में कार्य शुरू करना है। सूत्रों के अनुसार पहले शहर की सबसे व्यस्त मार्ग हरदेव नगर से जनाना अस्पताल, जगन चौराहा, गौरव पथ समेत अन्य प्रमुख सडक़ों पर पहले सीसी रोड बनेगी। माना जा रहा है कि बारिश से पहले प्रमुख सडक़ों का निर्माण कार्य कराने की योजना है जिससे बरसात के दौरान शहरवासियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। स्वायत्त शासन विभाग से हुए टेंडर के अनुसार शहर में करीब 7.23करोड़ रुपए की सीसी सडक़ों निर्माण कार्य होना है। वहीं, मुख्य पेच ये है कि पुरानी सीसी सडक़ें हटाकर बनेगी या नहीं। हालांकि, जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस पर नगर परिषद अधिकारियों से सवाल हुआ तो वह कोई स्पष्ट रूप से जवाब नहीं दे पाए। उधर, रेलवे स्टेशन से जेल रोड की तरफ की सडक़ पर भी कार्य शुरू हो गया है। इस सडक़ को सार्वजनिक निर्माण विभाग बनवा रहा है।

5 से शुरू होकर अगले साल होना है कार्य

जारी वर्क ऑर्डर में बताया कि संबंधित फर्म शहर में कार्य 5 मार्च से शुरू करेगी। उक्त सीसी सडक़ों का कार्य अगले साल 4मार्च 2027 तक समाप्त करना होगा। साथ ही फर्म पर अगले 5 साल से किसी तरह की कमी होने पर मरम्मत कार्य भी करेगी। उक्त टेंडर 7 करोड़ 23 लाख 83 हजार464 रुपए का हुआ है। खास बात ये है कि टेंडर फर्म ने 27.57 फीसदी बिलो में लिया है।

जयपुर में फंसा रहा टेंडर...शहर में सीसी सडक़ों का कार्य पहले शुरू होना था लेकिन टेंडर की फाइल काफी समय तक जयपुर डीएलबी में जाकर लटक गई। टेंडर की टेक्निकल बिड 8 अक्टूबर 2025को खुली थी। जबकि वित्तीय बिड 15 अक्टूबर और डीएलबी मिट्स में यह 30 दिसम्बर2025 को और फिर इस साल 23 फरवरी 2026 को ठेके को लेकर एग्ररीमेंट हुआ।