2 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूजीसी बिल के विरोध में 8 को दिल्ली में जनआंदोलन

– क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ली बैठक धौलपुर. सवर्ण समाज समन्वय समिति एवं एकीकृत सामान्य वर्ग भारतवर्ष समिति के तत्वावधान में धौलपुर शहर के राजपूत छात्रावास में बैठक आयोजित की गई। जिसमें क्षत्रिय करणी सेना के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.संगीता सिंह ने विश्वविद्यालय […]

less than 1 minute read
Google source verification
यूजीसी बिल के विरोध में 8 को दिल्ली में जनआंदोलन Public protest in Delhi on 8th against UGC bill

- क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ली बैठक

धौलपुर. सवर्ण समाज समन्वय समिति एवं एकीकृत सामान्य वर्ग भारतवर्ष समिति के तत्वावधान में धौलपुर शहर के राजपूत छात्रावास में बैठक आयोजित की गई। जिसमें क्षत्रिय करणी सेना के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.संगीता सिंह ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के वर्ष 2026 के नए नियमों को लेकर अपनी आपत्तियां रखीं। उन्होंने कहा कि 8 मार्च को यूजीसी बिल के विरोध में दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल जनआंदोलन किया जाएगाए जिसमें देशभर से सामान्य वर्ग के लोग शामिल होंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के वर्ष 2026 के नियमों को वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

उन्होंने मांग की कि इन नियमों को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। नई राजपत्र अधिसूचना में प्रयुक्त सभी परिभाषाओं को स्पष्टए सीमित और गैर.मनमानी बनाया जाएए ताकि किसी भी प्रकार के दुरुपयोग की संभावना न रहे और कानून के समक्ष समान संरक्षण का सिद्धांत सुनिश्चित हो सके। डॉ.सिंह ने कहा कि नियमों में झूठी, दुर्भावनापूर्ण या तथ्यहीन शिकायतों पर रोक लगाने के लिए कठोर दंडात्मक प्रावधान जोड़े जाएंए जिससे निर्दोष व्यक्तियों की प्रतिष्ठा और मौलिक अधिकारों की रक्षा हो सके। साथ ही नियमों की समीक्षा और क्रियान्वयन के लिए गठित की जाने वाली नई समिति में संगठन के प्रतिनिधि को भी शामिल करने की मांग की गई। इस दौरान बैठक में सवर्ण समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।