dholpur, राजाखेड़ा. उत्तनगन सीमावर्ती गांव कसीयापुरा में शुक्रवार की रात्रि एक किसान के सरसों के खेत की पकी इकट्ठी की गई फसल में आग लगा कर नष्ट कर देने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित बनवारी पुत्र मायाराम निवासी बाजना ने तहरीर में लिखा है कि उसके कुछ खेत कसीयपुरा […]
dholpur, राजाखेड़ा. उत्तनगन सीमावर्ती गांव कसीयापुरा में शुक्रवार की रात्रि एक किसान के सरसों के खेत की पकी इकट्ठी की गई फसल में आग लगा कर नष्ट कर देने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित बनवारी पुत्र मायाराम निवासी बाजना ने तहरीर में लिखा है कि उसके कुछ खेत कसीयपुरा गांव में है। रात्रि को वह खेतों के ट्यूबवेल पर सो रहा था, तभी रात्रि साढे दस बजे उसे अपना खलिहान जलता दिखा तो वह वहां दौड़ा तो उसे तीन लोग भागते दिखे, जिन्हें उसने पहचान कर काफी आवाज लगाई पर वे आग लगाकर भाग निकले। वह काफी चिल्लाया पर रात्रि होने के कारण उन्हें रोक नहीं पाया। तब उसने अपने घर पुत्रो को फ़ोन किया साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम को भी फ़ोन किया। पुत्रों को भी रास्ते मे आरोपी तीनों पिता पुत्र मिले पर वह नहीं रुके और भाग गए दो घण्टे में पुलिस पहुंची तब तक सारा खलिहान राख हो चुका था। पीड़ित के अनुसार आरोपी ने 8 दिन पूर्व भी उसे धमकी दी थी कि तू फसल घर नहीं ले जा पाएगा हम उसे जला देंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।