धौलपुर

बाजार में दशहरी आम की धूम, ज्यादा पैदावार से गिरे भाव

गर्मियों के सीजन में आमतौर पर हरेक का पसंदीदा फल आम है। इस दफा आम की अच्छी पैदावार होने से फलों के राजा आम के दाम बीते साल से कम हैं। शहर के बाजार और मंडी में दशहरी आम का भाव 40 रुपए प्रति किलो चल रहा है। थोड़ा अच्छा और बड़े साइज के आम की कीमत करीब 5 से 10 रुपए और बढ़ जाती है। इस समय बाजार में दशहरी आम की धूम मची हुई है।

2 min read
बाजार में दशहरी आम की धूम, ज्यादा पैदावार से गिरे भाव Dussehri mango is in demand in the market, prices have fallen due to high production

- बाजार में 40 रुपए किलो हुए भाव, भारी मात्रा में पहुंच रहा आम

धौलपुर. गर्मियों के सीजन में आमतौर पर हरेक का पसंदीदा फल आम है। इस दफा आम की अच्छी पैदावार होने से फलों के राजा आम के दाम बीते साल से कम हैं। शहर के बाजार और मंडी में दशहरी आम का भाव 40 रुपए प्रति किलो चल रहा है। थोड़ा अच्छा और बड़े साइज के आम की कीमत करीब 5 से 10 रुपए और बढ़ जाती है। इस समय बाजार में दशहरी आम की धूम मची हुई है। भारी आवक के चलते बाजार में हर तरफ ढकेलों पर आम की बहार आई हुई है। बताया जा रहा है कि पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, आंधप्रदेश समेत अन्य राज्यों में इस दफा आम की फसल अच्छी हुई है। धौलपुर में आम आगरा और यूपी की मंडियों से यहां पहुंच रहा है। फल मंडी में इन दिनों अच्छी संख्या में आम की गाड़ी पहुंच रही है और माल अधिक होने से भाव में नरमी बनी हुई है। माना जा रहा है कि कुछ दिन आम के भाव स्थिर रहेंगे और फिर बढ़ सकते हैं। बाजार में अभी दशहरी छाया हुआ है। इससे पहले लंगड़ा और सफेदा समेत अन्य किस्मों के आम बाजार में आए थे। जिनके भाव 60 से 80 रुपए प्रति किलो बने हुए थे। भाव कम होने से आम आदमी जमकर आम का स्वाद का लुत्फ उठा रहा है तो व्यापारी और किसान को नुकसान हुआ है। अधिक पैदावार से उसे इस दफा अच्छे दाम नहीं मिल पा रहे हैं।

बीते 10 दिन दशहरी आम की बढ़ी आवक

बाजार में बीते दस दिनों से दशहरी आम की पैदावार बढ़ी है। इससे पहले लंगड़ा और सफेदा इत्यादि आम बना हुआ था। बाजार में शुरुआत में दशहरी हरा आम आया, जिसे देख कर ग्राहक थोड़ा लेने में कतरा रहा था। लेकिन अभी मंडी में अच्छा आम आ रहा है और दशहरी का शुरुआत में छोटा साइज था लेकिन अब बड़ा आम मिल रहा है। छोटे आम की वजह किसानों के समय से पहले फल को तोड़ लेने और अंधड़ के दौरान गिरना बताया जा रहा है।

Published on:
13 Jun 2025 06:52 pm