Dholpur, बाड़ी फायर स्टेशन में सबमर्सिबल पंप के खराब होने के चलते दमकल गाड़ी को पानी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। स्टेशन स्टॉफ कई बार मामले को लेकर नगर पालिका में मांग कर चुका है, लेकिन अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया। ऐसे में आग लगने पर दमकल के लिए टेंकरो से पानी की व्यवस्था की जा रही है।

Dholpur, बाड़ी फायर स्टेशन में सबमर्सिबल पंप के खराब होने के चलते दमकल गाड़ी को पानी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। स्टेशन स्टॉफ कई बार मामले को लेकर नगर पालिका में मांग कर चुका है, लेकिन अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया। ऐसे में आग लगने पर दमकल के लिए टेंकरो से पानी की व्यवस्था की जा रही है।
फायर ब्रिगेड विभाग यानी इमरजेंसी सेवा
जहां कभी भी कोई घटना होने पर दौड़ लगानी पड़ सकती है। लेकिन इसके इमरजेंसी सेवा होने के बावजूद भी विभाग के पास आग बुझाने के लिए पानी नहीं है। कारण एक माह से सबमर्सिबल पंप का खराब होना है, जिसकी शिकायत विभाग के कर्मचारी नगर पालिका प्रशासन को कई बार कर चुके हैं, लेकिन पालिका के जिम्मेदारों का ध्यान इस ओर कतई नहीं है फिर चाहे आगजनी की घटना में कितना भी बड़ा नुकसान क्यों न हो। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में आगजनी की घटना होने पर पहले पानी का टेंकर मंगाया जाता है उसके बाद फायर ब्रिगेड में पानी की सप्लाई की जाती है और फिर उसके बाद ही फायर ब्रिगेड आग बुझाने के लिए रवाना हो पाती है। ऐसी स्थिति में फायर ब्रिगेड जैसी इमरजेंसी सेवा भी नगर पालिका के जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण मजाक बनी हुई है।
पानी की कमी...अन्नपूर्णा रसोई में भी संकट
समर पंप के खराब होने के कारण अन्नपूर्णा रसोई घर के लिए पानी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। रसोई के व्यवस्थापक ने बताया कि व पानी की व्यवस्था खराब पड़ी हुई है। लगभग एक माह से कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी उत्तमचंद बंसल को अवगत करा रखा है। लेकिन उनका हमेशा कहना रहता है कि एक-दो दिन में ठीक करवा देंगे लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में पानी राजराजेश्वरी कैला माता मंदिर के प्याऊ से भर कर लाते है। जब भी खाना बनाने बारी आती है मंदिर परिसर से भरकर ले आते हैं। हालत इतनी खराब हो गए हैं कि अब कोई सुनने वाला नहीं है।
सबमर्सिबल खराब होने का मामला संज्ञान में है। नई सबमर्सिबल लगवाएंगे, जिसकी फाइल लगा दी है। फायर ब्रिगेड गाड़ी के लिए उसमें टैंकरों से पानी भरकर रखते है।
-उत्तमचंद बंसल, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका
फायर ब्रिगेड विभाग एक इमरजेंसी सेवा है। ऐसे में अगर पानी की व्यवस्था न हो तो यह कैसे आग बुझाएगी, फायर ब्रिगेड गाड़ी में 24 घंटे पानी भरा होना चाहिए। जिससे इमरजेंसी में सेवा दे सके। पानी की व्यवस्था नगर पालिका को ठीक करनी चाहिए।
- केशव यादव, नागरिक
फायर ब्रिगेड गाड़ी के लिए चौड़ा रास्ता होना चाहिए जिससे वह मौके पर सही जगह पहुंच सके। ऐसे में जल की व्यवस्था नगर पालिका को करनी चाहिए वह सबमर्सिबल पंप को जल्द से जल्द ठीक कराना चाहिए।
- राजीव मंगल,नागरिक