2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dholpur: युवक का संदिग्ध परिस्थिति मेंं शव मिलने का मामला,ससुराल पक्ष के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

dholpur. ससुराल जाने के बाद लापता हुए आगरा जिले के जगनेर थाना क्षेत्र निवासी 38 वर्षीय सुरेंद्र पुत्र नत्थीलाल का शव रविवार को सैंपऊ थाना क्षेत्र में खेतों में मिलने के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया है।

2 min read
Google source verification
Dholpur news

Dholpur news

dholpur. ससुराल जाने के बाद लापता हुए आगरा जिले के जगनेर थाना क्षेत्र निवासी 38 वर्षीय सुरेंद्र पुत्र नत्थीलाल का शव रविवार को सैंपऊ थाना क्षेत्र में खेतों में मिलने के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया है।

मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, पुलिस सोमवार को देर शाम तक जांच में उलझी रही लेकिन कोइ्र ठोस सबूत नहीं मिला है। सूत्रों के अनुसार पुलिस पहले जिस थ्योरी पर चल रही थी, जांच में वैसा कुछ सामने नहीं आया। जिससे गुत्थी फिलहाल उलझ गई है। पुलिस अब सीडीआर, सीसीटीवी फुटेज और नजदकी व्यक्ति और संदिग्धों से पूछताछ कर रही है लेकिन फिलहाल तार आपस में नहीं जुड़ पा रहे हैं।

परिजनों के अनुसार सुरेंद्र 26 मई को धौलपुर स्थित अपने ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद उसका परिवार से संपर्क टूट गया और मोबाइल फोन भी बंद आने लगा। तलाश के बाद 28 मई को जगनेर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।रविवार को सैंपऊ थाना क्षेत्र के आरी मोड़ के पास खेतों में अर्धनग्न अवस्था में एक शव सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना सीओ अनूप कुमार एवं थाना प्रभारी प्रमेन्द्र कुमार रावत पुलिस जाब्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौका-मुआयना किया। बाद में परिजनों ने शव की पहचान सुरेंद्र के रूप में की।

पुलिस के अनुसार मृतक के चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ डालने जैसे निशान मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि शव की पहचान छिपाने अथवा साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया हो सकता है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गयाए जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए।

मृतक के भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ हत्या एवं साक्ष्य मिटाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मृतक की अंतिम गतिविधियों, मोबाइल कॉल डिटेल और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम और एफएसएल रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।