धौलपुर

जन्मदिन पर सडक़ हादसे में महिला कार्मिक की मौत

निहालगंज थाना अंतर्गत गुलाब बाग चौराहे के पास कार्यालय से घर लौट रही एक महिला कर्मचारी सडक़ हादसे में मौत हो गई। 58 वर्षीय महिला कार्मिक राजकुमारी पत्नी स्व.मनमोहन सिंह निवासी अशोक विहार कॉलोनी गुरुद्वारा रोड को ट्रक ने टक्कर मार दी।
less than 1 minute read
जन्मदिन पर सडक़ हादसे में महिला कार्मिक की मौत Female employee dies in road accident on her birthday

- पंचायत समिति कार्यालय में कार्यरत थी महिला

धौलपुर. निहालगंज थाना अंतर्गत गुलाब बाग चौराहे के पास कार्यालय से घर लौट रही एक महिला कर्मचारी सडक़ हादसे में मौत हो गई। 58 वर्षीय महिला कार्मिक राजकुमारी पत्नी स्व.मनमोहन सिंह निवासी अशोक विहार कॉलोनी गुरुद्वारा रोड को ट्रक ने टक्कर मार दी। महिला यहां हाइवे की सर्विस लेन स्थित पंचायत समिति कार्यालय धौलपुर में कार्यरत थी। अचानक हुई घटना से परिवार के सदस्य सदमे हैं। बताया जा रहा है घटना मंगलवार शाम की है। महिला का मंगलवार को ही जन्मदिन था।

जानकारी के अनुसार महिला कार्मिक राजकुमारी शाम के समय दफ्तर से घर जा रही थी। हाइवे की सर्विस लेन पर गुलाब बाग चौराहे के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर घायल हो गई। जिस पर लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने बुधवार को मृतका का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि महिला के पति करीब १० पहले मृत्यु हो चुकी है। मृतका के दो पुत्री और एक पुत्र है।

Published on:
19 Jun 2025 06:43 pm