धौलपुर

दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार जने घायल,दो की हालत गंभीर

सैंपऊ. थाना इलाके में गुरुवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार जने गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय ग्रामीणों ने राजकीय चिकित्सालय पर भर्ती कराया। जहां दो घायलों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल के ट्रोमा सेंटर रैफर किया है
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Jul 2020, 11:16 AM IST
Four people injured in two separate accidents, two in critical conditi
दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार जने घायल,दो की हालत गंभीर

दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार जने घायल,दो की हालत गंभीर

सैंपऊ. थाना इलाके में गुरुवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार जने गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय ग्रामीणों ने राजकीय चिकित्सालय पर भर्ती कराया। जहां दो घायलों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल के ट्रोमा सेंटर रैफर किया है। जानकारी के मुताबिक पहला सड़क हादसा एनएच 123 पर कैथरी गांव के पास हुआ। सैपऊ कस्बे से सवारियों का भरा टेंपो रवाना हुआ था। टेंपो की तेज रफ्तार होने पर संतुलन बिगडऩे के कारण कैथरी गांव के पास पलट गया। टेंपो पलटने से मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे को देख स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने हाईवे की एंबुलेंस से 11 वर्षीय राघवेंद्र पुत्र दिनेश निवासी कैथरी एवं 16 वर्षीय कान्हा पुत्र मंगल सिंह निवासी कैथरी को सैपऊ राजकीय चिकित्सालय पर भर्ती कराया। उसके अलावा दूसरा सड़क हादसा थाना इलाके के बाड़ी मार्ग पर महादेव मंदिर मोड़ के पास हुआ। कस्बे की तरफ से तेज गति में जा रहे दो बाइक सवारों का मोड़ पर संतुलन बिगड़ गया और पानी की टंकी से सड़क किनारे टकरा गए। दर्दनाक हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने स्थानीय सीएचसी पर भर्ती कराया। घायल राहुल पुत्र गोपी चंद निवासी तलैया का नगला एवं रिंकू निवासी कुम्हेरी की गंभीर हालत होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल के ट्रोमा सेंटर रैफर कर दिया। उधर पुलिस ने टेंपो और बाइक को जप्त कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Published on: